T20 World Cup देखने के लिए बेस्ट प्लान्स, Jio Vi Airtel के इन रिचार्ज में मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए T20 World Cup लाइव देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों के ये सस्ते प्रीपेड प्लान आपके काम आ सकते हैं. Jio, Vi और Airtel 200 से कम कीमत में ऐसे डेटा वाउचर ऑफर कर रहे हैं, जिनमें फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. आइए एक एक करके जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल.

2 / 8Jio का 100 प्रीपेड प्लान- यह डेटा वाउचर 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कुल 5GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है और साथ में 30 दिन के लिए JioHotstar मोबाइल/टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं.
3 / 8Jio का 195 प्रीपेड प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है. इसमें 15GB डेटा के साथ 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल/टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है. तय डेटा लिमिट पूरी होने पर स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. (Photo-Freepik)
4 / 8Vi का 101 प्रीपेड प्लान- Vodafone Idea का यह डेटा वाउचर 30 दिनों के लिए वैलिड है. इसमें 5GB डेटा दिया जाता है और 1 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है.
5 / 8Vi का 151 प्रीपेड प्लान- इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को कुल 4GB डेटा और 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस दिया जाता है. (Photo-Freepik)
6 / 8Vi का 169 प्रीपेड प्लान- यह प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 8GB डेटा मिलता है और JioHotstar का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है. (Photo-Freepik)
7 / 8Airtel का 100 प्रीपेड प्लान- एयरटेल का यह डेटा वाउचर 30 दिनों के लिए वैध है. इसमें 6GB डेटा के साथ 1 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा.
8 / 8Airtel का 195 प्रीपेड प्लान- इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को 12GB डेटा, JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (1 महीना) और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है, जिसमें 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं. डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB का चार्ज लागू होगा. (Photo-Freepik)



















