बारिश में AC से पानी क्यों टपकने लगता है? ये हैं 3 कारण, जानें कैसे करें मिनटों में ठीक और कब बुलाएं टेक्नीशियन
क्या आपके एसी से भी बारिश के मौसम में पानी टपकने लगा है? इसकी वजह हमेशा बड़ी खराबी नहीं होती है.बारिश में AC से पानी क्यों टपकने लगता है? ये हैं 3 कारण, जानें कैसे करें मिनटों में ठीक और कब बुलाएं टेक्नीशियन.

गर्मी के बाद बारिश का मौसम राहत जरूर देता है लेकिन इसी दौरान कई घरों में AC से पानी टपकने की समस्या शुरू हो जाती है. कभी दिन में तो कभी रात में अचानक AC से पानी गिरने लगता है, जिससे फर्श गीला हो जाता है और दीवारों को भी नुकसान होता है. अगर आपके AC से भी पानी लीक हो रहा है, तो इसकी कुछ सामान्य वजहें हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते ठीक किया जा सकता है.
ड्रेन पाइप ब्लॉक होने पर बाहर नहीं निकलता पानी
2 / 7AC कमरे की हवा से नमी निकालकर उसे पान में बदलता है. ये पानी ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकल जाता है. लेकिन बारिश के मौसम में धूल, मिट्टी और गंदगी जमा होने से ड्रेन पाइप ब्लॉक हो सकता है ऐसे में पानी बाहर जाने की बजाय इंडोर यूनिट से कमरे के अदर टपकने लगता है.
ड्रेन पाइप की रुकावट ऐसे करें दूर
3 / 7अगर ड्रेन पाइप में ब्लॉकेज है, तो पहले उसके बाहरी सिरे को चेक करें. हल्की या कम सी रुकावट होने पर वैक्यूम क्लीनर की मदद से या सावधानी के साथ पाइप में हवा देकर उसे साफ किया जा सकता है. अगर पाइप में ज्यादा गंदगी जम गई है तो AC सर्विस इंजीनियर से प्रेशर वॉश करवाना बेहतर रहेगा. ये भी पढ़ें-लबिना स्क्रीन पर हाथ लगाए ऐसे चलाएं Instagram Reels, बस ऑन कर दें ये सेटिंग
एयर फिल्टर भी बन सकता है वजह
4 / 7अगर लंबे टाइम से एसी का फिल्टर साफ नहीं किया गया है तो उस पर धूल की मोटी परत जम जाती है इससे एयरफ्लो कम हो जाता है औक कॉइल्स पर बर्फ जमने लगती है और जब वो बर्फ पिघटलती है तो एसी से पानी टपकने लगता है.
एयर फिल्टर की सफाई ऐसे करें
5 / 7इस समस्या को घर पर ही ठीक किया जा सकता है. एसी का फ्रंट पैनल खोलें, एयर फिल्टर निकालें और साफ पानी से धो लें. फिल्टर पूरी तरह सूखने के बाद उसे वापस लगा दें. बारिश में हर 15 दिन में फिल्टर साफ करना सही माना जाता है. ये भी पढ़ें- फोन की स्क्रीन टूटते ही लोग खरीद रहे नया स्मार्टफोन, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
गलत इंस्टॉलेशन से भी शुरू हो सकती है लीकेज
6 / 7अगर एसी नया लगाया गया है या हाल ही में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है तो इंस्टॉलेशन की गलती भी पानी टपकने की वजह बन सकता है. इंडोर यूनिट का झुकाव ड्रेन पाइप की दिशा में होना चाहिए. अगर AC सीधा लगा हो या दूसरी तरफ झुका हो, तो पानी ट्रे में भरकर बाहर गिरने लगता है. इस स्थिति में किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से AC का अलाइनमेंट सही करवाना चाहिए.
बारिश में इस मोड का करें इस्तेमाल
7 / 7बारिश में हवा में नमी ज्यादा होती है. ऐसे में एसी को ड्राय मोड (Dry Mode) पर चलाना बेहतर माना जाता है. ये मोड कमरे की एक्स्ट्रा नमी को कम करता है, चिपचिपाहट दूर करता है. डिस्क्लेमर- यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है. अलग-अलग कंपनियों के AC मॉडल और उनकी सेटिंग्स में अंतर हो सकता है. ऐसे में अगर समस्या जटिल हो या आपको तकनीकी जानकारी न हो, तो किसी AC टेक्नीशियन से ही जांच और मरम्मत करवाएं. गलत तरीके से की गई मरम्मत या छेड़छाड़ से AC को नुकसान पहुंच सकता है.



















