क्या इन्वर्टर की बैटरी में RO का पानी डाल सकते हैं? यहां जानें काम की बात

क्या इन्वर्टर की बैटरी में RO या नल का पानी डालना सही है? अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है. आइए जानते हैं इसका सही जवाब और ये भी जानते हैं कि कौन-सा पानी डालना चाहिए.

INVERTER BATTERY.jpg
1 / 7

जहां ज्यादा लाइट की ट्रिपिंग होती है और अक्सर लाइट जाने की समस्या रहती है वहां इन्वर्टर राहत का काम करता है. लेकिन इसकी बैटरी ज्यादा चले इसका ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इन्वर्टर की बैटरी में RO का पानी डाला जा सकता है.  

विज्ञापन

RO का पानी डालने से क्यों बचना चाहिए?

RO का पानी डालने से क्यों बचना चाहिए?2 / 7

इन्वर्टर की बैटरी में RO का पानी डालने की सलाह नहीं दी जाती है. भले ही RO का पानी साफ दिखाई देता हो लेकिन यह पूरी तरह है खनिज और अशुद्धियों से फ्री नहीं होता और यही वजह है कि बैटरी में इसका पानी नहीं डाला जा सकता है.

विज्ञापन

बैटरी को कैसे हो सकता है नुकसान?

बैटरी को कैसे हो सकता है नुकसान?3 / 7

अगर इन्वर्टर की बैटरी में RO का पानी डाला जाता है तो उसमें मौजूद मिनरल्स और कुछ अशुद्धियां बैटरी की प्लेट्स पर असर डाल सकती है. इससे बैटरी की लाइफ कम हो सकती है. ये भी पढ़ें- iPhone में गलती से Power बटन दबते ही कट जाती है कॉल? बस बदल दें ये एक सेटिंग

क्या नल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं?

क्या नल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं?4 / 7

ऐसे में कई लोग ये भी सोचते हैं कि क्या जरूरत पड़ने पर इसमें नॉर्मल नल का पानी डाल जा सकता है, तो इसका जवाब है- नहीं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए इससे बैटरी को नुकसान पहुंचता है.

विज्ञापन

इन्वर्टर की बैटरी में कौन-सा पानी डालें?

इन्वर्टर की बैटरी में कौन-सा पानी डालें?5 / 7

इन्वर्टर बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड वॉटर की ही इस्तेमाल करना चाहिए. जिस बैटरी वॉटर कहा जाता है. ये खास तौर पर बैटरी के लिए तैयार होता है और इसमें नुकसान पहुंचे वाले तत्व नहीं होते. ये भी पढ़ें- माउस और कीबोर्ड को किस USB पोर्ट में लगाना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

डिस्टिल्ड वॉटर कहां मिलेगा?

डिस्टिल्ड वॉटर कहां मिलेगा?6 / 7

डिस्टिल्ड वॉटर आपको आसानी से उन दुकानों पर मिल जाएगा, जहां इन्वर्टर या वाहन की बैटरियां बेची जाती हैं. जरूरत पड़ने पर आप किसी अधिकृत बैटरी शॉप या सर्विस सेंटर से भी इसे खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करें

बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करें7 / 7

अगर चाहते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक अच्छी तरह काम करें, तो उसमें हमेशा डिस्टिल्ड वॉटर ही डालें, RO या नल का पानी नहीं. यदि बैटरी के रखरखाव को लेकर कोई संदेह हो, तो अपने इन्वर्टर डीलर या सर्विस सेंटर से सलाह लेना बेहतर रहेगा. ये भी पढ़ें- बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना फिर नहीं होगा ऑन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन