यूजर्स को झटका! Airtel ने बढ़ाई इस 84 दिन वाले पॉपुलर प्लान की कीमत, अब इतना महंगा

Airtel ने अपने 84 दिन वाले सबसे चर्चित प्रीपेड प्लान की कीमत चुपचाप ₹100 बढ़ा दी है. अब इस प्लान के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे, जबकि डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे सभी बेनिफिट्स पहले जैसे ही रहेंगे. अगर आप भी यह रिचार्ज कराते हैं, तो नई कीमत जानना आपके लिए जरूरी है.

airtel
1 / 7

अगर आप Airtel का 84 दिनों वाला प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने चुपचाप अपने एक लोकप्रिय प्लान की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि, प्लान के फायदे पहले जैसे ही रखे गए हैं.

विज्ञापन

799 रुपये से बढ़कर हुआ 899 रुपये

799 रुपये से बढ़कर हुआ 899 रुपये2 / 7

Airtel के इस 84 दिन की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 799 रुपये की जगह 899 रुपये हो गई है. यानी कंपनी ने सीधे 100 रुपये का इजाफा किया है. खास बात यह है कि इस बदलाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है.

विज्ञापन

वैधता में नहीं हुआ कोई बदलाव

वैधता में नहीं हुआ कोई बदलाव3 / 7

कीमत बढ़ने के बावजूद प्लान की वैधता पहले जैसी ही रहेगी. इस रिचार्ज के साथ ग्राहकों को 84 दिनों की सर्विस मिलेगी. यानी अब ज्यादा कीमत चुकाने के बाद भी वैलिडिटी में कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा. ये भी पढ़ें- फोन से पर्सनल डेटा और फोटो-वीडियो लीक कर सकते हैं ये Apps, तुरंत करें डिलीट

रोज मिलेगा 1.5GB डेटा

रोज मिलेगा 1.5GB डेटा4 / 7

इस प्लान में यूजर्स को पहले की तरह हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो सकती है, लेकिन प्लान में डेटा बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये भी पढ़ें- Delhi EV Policy 2026: इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, जानिए किन EVs को मिलेगा फायदा

विज्ञापन

कॉलिंग और SMS की सुविधा भी पहले जैसी

कॉलिंग और SMS की सुविधा भी पहले जैसी5 / 7

899 रुपये वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी. इसके अलावा ग्राहकों को प्रतिदिन 100 SMS का लाभ भी पहले की तरह मिलेगा.

 इस प्लान में नहीं मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

 इस प्लान में नहीं मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा6 / 7

इस प्रीपेड प्लान की एक बड़ी कमी यह है कि इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल नहीं है. यानी 5G स्मार्टफोन और Airtel 5G नेटवर्क उपलब्ध होने के बावजूद यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

अब ग्राहकों को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

अब ग्राहकों को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे7 / 7

100 रुपये की बढ़ी हुई कीमत का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. क्योंकि प्लान के डेटा, कॉलिंग, SMS और अन्य सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे में अब यूजर्स को वही फायदे पाने के लिए पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन