Jio का धमाकेदार Freedom ऑफर! 15 महीने तक 100Mbps इंटरनेट, 12 OTT ऐप्स फ्री, बस एक बार करना होगा रिचार्ज

अगर आप घर से लिए लंबी वैलिडिटी वाला ब्रॉडबैंड प्लान ढूंढ रहे हैं. तो जियो का नया फ्रीडम ऑफर आपके काम का हो सकता है. इसमें आपको 100Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट, फ्री कॉलिंग जैसी की सुविधाएं मिल रही है.

jio
1 / 7

अगर आप जियो यूजर्स है तो आपके लिए अच्छी खबर है. 15 अगस्त के मौके पर कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए  Jio Freedom Offer 2026 लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत जियो ने ऐसे रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए है, जिनमें एक साल से भी ज्यादा की वैलेडिटी मिलती है.

विज्ञापन

Jio Home यूजर्स के लिए दो नए प्लान

Jio Home यूजर्स के लिए दो नए प्लान2 / 7

Jio Freedom Offer 2026 में कंपनी यूजर्स के लिए दो प्लान पेश किए हैं. इनकी कीमत 10,000 और 12,122 रुपये रखी गई है. अगर आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा या लंबी वैलिडिटी वाला ब्रॉडबैंड प्लान चाहिए, तो ये दोनों ऑप्शन आपके लिए उपयोगी होंगे.

विज्ञापन

Fiber और AirFiber दोनों का मिलेगा फायदा

 Fiber और AirFiber दोनों का मिलेगा फायदा3 / 7

जियो का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है. 10 हजार रुपये वाला प्लान कंपनी ने ब्रॉडबैंड कैटेगरी में पेश किया है. जिसमें Jio Fiber और Jio AirFiber का ऑप्शन शामिल है. ये भी पढ़ें- फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप रखना चाहिए? जान लें काम की बात वरना खराब हो सकता है कंप्रेसर

15 महीने और 18 महीने की लंबी वैलिडिटी

15 महीने और 18 महीने की लंबी वैलिडिटी4 / 7

अगर आप 10 हजार रुपये का प्लान लेते हैं तो इसमें 15 महीन की वैलिडिटी मिलती है. वहीं 12,122 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो इसमें 18 महीने तक वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज के बाद इसकी टेंशन खत्म.

विज्ञापन

100Mbps स्पीड और 1000+ TV चैनल्स

100Mbps स्पीड और 1000+ TV चैनल्स5 / 7

इस प्लान में 100Mbps की हाई स्पीड इंटरनेट दिया जाता है. इसके साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलती है. इतना ही नहीं JioTV ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस भी इस प्लान का हिस्सा है. ये भी पढ़ें- PM मोदी का इंस्टाग्राम मंत्र! मंत्रियों से बोले- रील्स बनाइए, जानिए उनकी कैबिनेट में किससे कितने फॉलोअर्स

कई OTT ऐप्स का मिलेगा फ्री एक्सेस

कई OTT ऐप्स का मिलेगा फ्री एक्सेस6 / 7

इस ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को कई पॉपुलर OTT सबसक्रिप्शन मिलता है, जिनमें jioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, HoiChoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, ErosNow, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win जैसे ऐप शामिल हैं.

विज्ञापन

लंबे समय तक इंटरनेट और एंटरटेनमेंट का पैकेज

लंबे समय तक इंटरनेट और एंटरटेनमेंट का पैकेज7 / 7

ये ऑफर उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो एक बार में लंबी वैलिडिटी वाला ब्रॉडबैंड प्लान चाहते हैं. 15 से 18 महीने वैलिडिटी चाहते है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन