---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रात का खाना कैसे होना चाहिए? ये आम गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं

Healthy Night Food Tips: रात का खाना सिर्फ पेट भरने का काम नहीं है, बल्कि यह आपकी सेहत और नींद पर भी सीधे असर डालता है. इसलिए खाने के बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. अगर आपके घर में भी यह गलती हो रही है, तो तुरंत इसे रोकना चाहिए. आइए जानते हैं, रात का खाना कैसा होना चाहिए?

Author Written By: Azhar Naim Updated: Jan 17, 2026 21:47
Dinner Tips
रात में कैसा खाना खाएं?

Dinner Tips: रात के समय खाना सिर्फ पेट भरने का काम नहीं, बल्कि आपकी सेहत और नींद पर भी सीधा असर डालता है. अगर आप रात में हैवी (Heavy) या भारी खाना खाते हैं, तो उस खाने की पाचन प्रक्रिया धीमा हो जाती है. इस कारण नींद में खलल पड़ता है. इसलिए यह जरूरी है कि रात का खाना हल्का, आसानी से पचने वाला और पौष्टिक हो. ऐसे में हम बताएंगे कि रात के खाने में क्या खाएं और किन चीजों से बचें, ताकि पाचन बेहतर रहे और सेहत बनी रहे.

यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाने का हो रहा है मन? हिमाचल प्रदेश की इन 5 खूबसूरत जगहों को देखकर दीवाने हो जाएंगे

---विज्ञापन---

कैसा होना चाहिए रात का खाना

रात का खाना हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए. इससे न सिर्फ आपका पेट आराम महसूस करता है, बल्कि नींद भी अच्छी आती है. आप अपने डिनर में देसी गाय के घी का हल्का इस्तेमाल कर सकते हैं. खाने में घी का इस्तेमाल भोजन को आसानी से पचने लायक बनाता है और पाचन क्रिया को आसान बनाता है. साथ ही यह आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है.

डिनर में क्या खाएं

---विज्ञापन---

रात के खाने में दालों से बनी खिचड़ी, मूंग या मसूर की दाल, चपाती, और भुनी हुई सब्जियां शामिल करना सबसे बेहतर विकल्प है. इसके अलावा दाल का सूप, ओट्स, दलिया और ताजा सलाद भी डिनर में लिया जा सकता है. ये सभी चीजें हल्की होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और आसानी से पच जाती हैं. रात में ऐसे भोजन से आप पेट भरा और हल्का महसूस करेंगे, जिससे आपकी नींद भी शांत और आरामदायक होगी.

इन चीजों से करें परहेज

रात में कैफीन युक्त पेय जैसे चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक से बचें, क्योंकि ये नींद को प्रभावित कर सकती है. इन सबके बजाय आप एक गिलास दूध पी सकते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है और नींद भी सुधरती है. इसके अलावा तली-भुनी, मसालेदार और बहुत भारी डिशेज से भी बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को धीमा कर देती हैं और पेट में दिक्कत पैदा कर सकती हैं. शुरुआत में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन रेगुलर इस तरह की डाइट अपनाने से आप इसके आदी हो जाएंगे और कई तरह की बीमारियों से बचाव भी कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: बार-बार हो सकता है किडनी स्टोन! बचाव के लिए डेली लाइफ में जरूर शामिल करें ये चीजें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 17, 2026 09:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.