---विज्ञापन---

दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाने का हो रहा है मन? हिमाचल प्रदेश की इन 5 खूबसूरत जगहों को देखकर दीवाने हो जाएंगे

Himachal Pradesh Tourist Place: क्या आप भी अपने दोस्तों व परिवार के साथ शहर के भीड़-भाड़ से बाहर निकलकर पहाड़ों में सुकून की सांस लेना चाहते हैं और नेचर के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं? तो चलिए आपको रूबरू कराते हैं हिमाचल की कुछ खूबसूरत जगहों से.

---विज्ञापन---

Himachal Pradesh Hidden Tourist Places: अगर आप दोस्तों के साथ वीकेंड पर शहर की भागदौड़ से दूर सुकून और मस्ती की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरी-भरी वादियां, ठंडी हवा और शांत माहौल इस राज्य को बहुत खास बनाते हैं. आपको बता दें कि, यहां हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ है. चाहे आप एडवेंचर (Adventure Trip) पसंद करते हों या बस नेचर के बीच वक्त बिताना चाहते हों. इस स्टोरी में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर बिताया गया हर एक पल यादगार रहेगा.

यह भी पढ़ें: Muslim Baby Girl Name: बेबी गर्ल का नाम क्या रखें? यहां जानिए 5 यूनिक और खूबसूरत मुस्लिम नाम

---विज्ञापन---

कोकसर

इस लिस्ट में सबसे पहले मनाली (Manali) के पास स्थित कोकसर गांव है. बता दें कि यह एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है. जो अटल टनल के पास बसा हुआ है. यह गांव अपनी बर्फीली चोटियों, ठंडी हवाओं और चिनाब नदी के लिए जाना जाता है. यहां से सिस्सू झरना, सूरजताल झील और रोहतांग जैसी जगहों के शानदार नजारें देख सकते हैं. दोस्तों के साथ फोटोग्राफी और सुकून के लिए यह जगह बेहतरीन है.

---विज्ञापन---

धर्मशाला

धर्मशाला उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो शांति और नेचर (Nature) की सुंदरता का मजा लेना चाहते हैं. यहां के हरे-भरे टी गार्डन, शांत वातावरण और पहाड़ी नजारे मन को सुकून देते हैं. आप यहां मैक्लोडगंज घूम सकते हैं, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देख सकते हैं और एडवेंचर पसंद हैं तो त्रियुंड ट्रैक पर ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

कसोल

कसोल युवाओं और दोस्तों के बीच सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. पार्वती नदी के किनारे बसी यह घाटी अपने शांत माहौल और खूबसूरत गांवों के लिए जानी जाती है. यहां से आप तोष, चलाल, कुल्गा और पुल्गा जैसे सुंदर गांवों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. कैफे कल्चर, ट्रेकिंग और नेचर वॉक कसोल को खास बनाते हैं.

---विज्ञापन---

कल्पा

कल्पा हिमाचल का एक शांत और कम भीड़ वाला गांव है, जहां प्रकृति अपने असली रूप में दिखाई देती है. किन्नौर कैलाश पर्वत के सुंदर नजारों के साथ, सेब के बाग और ठंडी हवा इस जगह को खास बनाते हैं. यहां कामरु किला, नारायण नागिनी मंदिर और रोगी गांव जैसी जगहें घूमकर आप हिमाचल की संस्कृति और सुंदरता को करीब से महसूस कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

जीभी

अगर आप भीड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो जीभी आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. यह जगह घने जंगलों, झरनों और ठंडी हवा के लिए जानी जाती है. यहां कुल्ही कटांडी झरना, सेरोलसर झील और रघुपुर फोर्ट ट्रेक जैसे एडवेंचर आपको नेचर के और करीब ले जाते हैं और ट्रिप को यादगार बना देते हैं.

---विज्ञापन---

इस स्टोरी में बताए गए सभी जगहें अपने आप में खास हैं, आप इन तमाम जगहों की छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं और एक यादगार सफर अपनी जिंदगी की डायरी में महफूज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएंगी झुर्रियां! जानिए Skin को फिर से जवान बनाने का आसान तरीका

---विज्ञापन---
First published on: Jan 17, 2026 06:16 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola