---विज्ञापन---

पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता चाहिए तो इस तरह बनाएं सत्तू का परांठा, घर में सभी को आएगा बेहद पसंद

Sattu Parantha Recipe: अगर आप भी कुछ टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो सत्तू का परांठा बनाकर खा सकते हैं. सत्तू का परांठा टेस्टी भी होता है और सेहत के लिए भी बेहद अच्छा है.

---खबर नीचे जारी है---

How To Make Sattu Parantha: सुबह का नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होना जरूरी है. ऐसे में आप सत्तू का परांठा बनाकर खा सकते हैं. चने के सत्तू का आटा बनाया जाए तो यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन (Protein) देता है. इसे खाने पर लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बनाकर खाया जा सकता है सत्तू का परांठा.

यह भी पढ़ें- नाश्ते में इस तरह झटपट बनाकर खाएं टेस्टी झालमुरी, चटपटा और टेस्टी है यह ब्रेकफास्ट

---खबर नीचे जारी है---

सत्तू का परांठा बनाने की रेसिपी

सामग्री

गेंहू का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यक्तानुसार

---खबर नीचे जारी है---

भरवां मिश्रण के लिए –

सत्तू – एक कप
प्याज – एक बारीक कटा हुआ
लहसुन – 4-5 कलियां कटी हुई
अदरक – एक इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – एक बड़ा चम्मच
अजवाइन और कलौजी – आधा छोटा चम्मच
सरसों का तेल – एक चम्मच
नमक – स्वादानुसार

---खबर नीचे जारी है---

परांठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले आटा तैयार कर लें. आटा गूंथ लेने के बाद आटे को 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए अलग रख दें.
  • अब स्टफिंग के लिए सभी चीजों को एक साथ किसी बर्तन में डालें और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब आटे की लोई बनाकर उसे आधा बेलें और उसमें सत्तू की स्टफिंग रखकर भरकर बंद कर लें.
  • अब परांठा बेलकर तवे पर डालें और दोनों तरफ से अच्छे से तेल लगाकर पका लें. बस तैयार है आपका सत्तू का परांठा.

सत्तू का परांठा खाने का बेस्ट तरीका

---खबर नीचे जारी है---

आप सत्तू के परांठे को दही के साथ खा सकते हैं या फिर धनिये की चटनी के साथ भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन, सत्तू का परांठा सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है बैंगन के भरते या चोखे के साथ. इस परांठे का स्वाद बैंगन के भरते के साथ कई गुना बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे, इस रेसिपी को करें फॉलो और तैयार करें यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 27, 2026 06:44 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola