कान्हा जी की छठी पर बनाएं स्पेशल भोग, बिना लहसुन-प्याज के यूं तैयार करें कढ़ी

Kadhi Recipe: कढ़ी में दही का हल्का खट्टापन इसके स्वाद को खास बनाता है. अगर दही बहुत खट्टा है तो मात्रा थोड़ी कम रख सकती हैं. वहीं, कढ़ी को हल्की आंच पर अच्छी तरह पकाने से बेसन का स्वाद अच्छा नहीं रहता और कढ़ी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है. 

kadhi without onion or garlic for kanha chhati festival 

बिना लहसुन और प्याज के कढ़ी कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मनाई जाने वाली छठी का पर्व भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन घरों में कान्हा जी के लिए तरह-तरह के पकवान और भोग तैयार किए जाते हैं. अगर आप भी इस बार कान्हा जी की छठी के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ सात्विक भी हो तो बिना लहसुन-प्याज वाली कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. दही और बेसन से बनने वाली कढ़ी को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं. इसमें लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी मसालों और तड़के की वजह से इसका स्वाद काफी बढ़िया आता है. इसे चावल, पूरी या रोटी के साथ भोग के तौर पर भी परोसा जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लहसुन और प्याज के कढ़ी कैसे बनाएं?

सामग्री

  • 1 कप- खट्टा दही
  • आधा छोटा चम्मच- हल्दी
  • स्वादानुसार- नमक
  • आधा छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 3 चम्मच-घी
  • थोड़ा हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच- जीरा
  • आधा छोटा चम्मच- राई
  • 3 बड़े चम्मच- बेसन
  • 3 कप- पानी
  • 2- सूखी लाल मिर्च
  • 1 चुटकी- हींग
  • 10- करी पत्ते

विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि बेसन की गुठलियां न बनें. 
  • अब इसमें हल्दी और जरूरत के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. कढ़ी का घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा न रखें, क्योंकि पकने के बाद इसकी कंसिस्टेंसी और गाढ़ी हो जाती है. 
  • एक गहरे बर्तन या कड़ाही में दही-बेसन का घोल डालें और गैस को हल्की पर रखें. इसे लगातार चलाते रहें, खासकर शुरुआती कुछ मिनटों में, ताकि दही फटे नहीं और बेसन नीचे चिपके नहीं. 
  • जब कढ़ी में उबाल आने लगे, तो आंच धीमी कर दें. इसे करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में कढ़ी को चलाते रहें. जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए और उसमें से बेसन की कच्ची महक खत्म हो जाए तो बन गैस बंद कर दें. 
  • अब एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें जीरा और राई डालें. इनके चटकने के बाद सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें. तड़के को तुरंत तैयार कढ़ी में डाल दें.
  • ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर कढ़ी को ढक दें, ताकि तड़के की खुशबू अच्छी तरह उसमें समा जाए. अब इसे ठंडा करने के लिए रख दें और चावल तैयार करें.

कैसे सर्व करें कढ़ी? 

कान्हा जी की छठी पर तैयार की गई इस सात्विक कढ़ी को आप गर्मागर्म चावल, पूरी या अपनी पसंद के सात्विक खाने के साथ सर्व की जा सकती है. भोग लगाने से पहले यह भी ध्यान रखें कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपके घर की परंपरा के हिसाब से हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ