Washing Machine Hack: वॉशिंग मशीन के ड्रायर में बर्फ डालने से कैसे दूर होती हैं कपड़ों की सिलवटें? जानिए हैक्स

Clothes Washing Hacks: कपड़े धोने के बाद अक्सर सुकड़ जाते हैं, ऐसे में अगर आप चाहते हैं तो कि बिना प्रेस के कपड़े पहने जा सके तो इस लेख में बताया गया हैक्स अपनाएं, ताकि बाद में मेहनत ज्यादा न करनी पड़े. 

Clothes Washing Hacks

ड्रायर में बर्फ डालने से कैसे निकलती हैं सिलवटें? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

कपड़े धोने के बाद उन्हें प्रेस करना कई लोगों के लिए सबसे ज्यादा समय लेने वाला काम होता है. खासकर जब सुबह ऑफिस या बाहर जाने की जल्दी हो और पसंदीदा कपड़े में सिलवटें पड़ी हों. ऐसे में एक वायरल हैक है, जिसमें बर्फ का इस्तेमाल किया गया है. इस ट्रिक में कपड़ों को ड्रायर में डालते समय उनके साथ कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल दिए जाते हैं. यह तरीका आपको थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे लॉजिक स्टीम है. हालांकि, ध्यान रखें कि बर्फ वॉशिंग मशीन के नॉर्मल वॉश साइकिल में नहीं, बल्कि ड्रायर में डालने की बात की जा रही है. आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे आप इस हैक को अपना सकते हैं और कपड़ों से सिलवटें दूर कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- September Travel: सितंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन जगहों पर मिलेगा सुकून, यादगार बनेगी ट्रिप

विज्ञापन

ड्रायर में बर्फ डालने से कैसे निकलती हैं सिलवटें?

इंटरनेट में यह हैक वायरल होती रहती है कि जब बर्फ के टुकड़ों को कपड़ों के साथ गर्म ड्रायर में डाला जाता है तो मशीन की गर्मी से बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है. इससे ड्रम के अंदर नमी और भाप बनने लगती है. यह भाप कपड़ों के रेशों को रिलैक्स करने में मदद करती है. इसके साथ ड्रायर में कपड़ों के लगातार घूमने से हल्की सिलवटें ढीली पड़ सकती हैं. यही वजह है कि कपड़े ड्रायर से निकलने के बाद पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे दिखाई देते हैं. 

कैसे करें इस हैक का इस्तेमाल?

इस ट्रिक को आजमाने के लिए कपड़ों को ड्रायर में डालें और उनके साथ कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. आमतौर पर 3 बर्फ के टुकड़ों से शुरुआत की जा सकती है. इसके बाद मशीन को ऐसे गर्म ड्राई साइकिल पर चलाएं जो आपके कपड़ों के केयर लेबल के हिसाब से अच्छे होते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में करीब 15 मिनट के छोटे गर्म साइकिल का जिक्र किया गया है, लेकिन आपकी मशीन के मैनुअल और कपड़ों के लेबल पर ध्यान देना चाहिए. 

किन कपड़ों पर ज्यादा काम कर सकता है यह हैक?

यह तरीका खासतौर पर हल्की सिलवटों वाले हल्के कपड़ों पर ज्यादा अच्छा हो सकता है. कॉटन शर्ट या कुछ हल्के फैब्रिक में इससे बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं. अगर कपड़ों पर बहुत गहरी सिलवटें हैं या फैब्रिक काफी मोटा है तो सिर्फ बर्फ से उन्हें पूरी तरह सीधा करना मुश्किल हो सकता है. डेनिम, मोटे ट्राउजर या बहुत ज्यादा सिकुड़े कपड़ों के लिए आयरन या स्टीमर ज्यादा इफेक्टिव हो सकते हैं. 

विज्ञापन

क्या हर वॉशिंग मशीन में आजमा सकते हैं?

हर वॉशिंग मशीन और ड्रायर का डिजाइन अलग होता है. इसलिए इस हैक को आजमाने से पहले मशीन के मैनुअल में दिए गए नियम पढ़ें. साथ ही हर कपड़ा तेज गर्मी के लिए सही नहीं होता. सिल्क, ऊन या ऐसे नाजुक कपड़ों को ज्यादा गर्मी देने से नुकसान हो सकता है. आप कपड़ों का लेबल जरूर पढ़ें और फिर इस हैक का इस्तेमाल करें. 

बर्फ नहीं है तो क्या करें?

अगर घर में बर्फ नहीं है तो कुछ रिपोर्ट्स में हल्के गीले तौलिए को कपड़ों के साथ ड्रायर में डालने का ऑप्शन भी बताया गया है. तौलिए की नमी गर्मी से भाप बन जाती है, जिससे कपड़े गर्म होकर सीधे हो जाते हैं. इससे परेशानी नहीं होगी और आपको प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ