नाश्ते में इस तरह झटपट बनाकर खाएं टेस्टी झालमुरी, चटपटा और टेस्टी है यह ब्रेकफास्ट

Jhalmuri Recipe: झालमुरी खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, साथ ही इसे घर पर बनाया जाए तो सेहत को भी इसके कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए झालमुरी बनाने की आसान रेसिपी.

jhalmuri recipe

इस तरह मिनटों में बनाकर खाएं स्वादिष्ट झालमुरी.

Jhalmuri Recipe Easy: अगर आप भी कुछ टेस्टी और हटकर नाश्ता करना चाहते हैं तो झालमुरी खा सकते हैं. यह स्नैक सुबह और शाम की चाय के लिए परफेक्ट है. यह मुख्य रूप से ओडिशा और बंगाल का मशहूर स्ट्रीट फूड है और हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी भी झालमुरी का स्वाद लेते हुए नजर आए थे. ऐसे में आप भी घर पर झालमुरी का लुत्फ ले सकते हैं. यहां जानिए किस तरह मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं झालमुरी.

विज्ञापन

झालमुरी बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

मुरमुरे – 2-3 कप
भुनी मूंगफली – एक चौथाई कप
उबले काले चने – एक चौथाई कप
सब्जियां – 1 बारीक कटी हुई प्याज, 1 कटा टमाटर, 1 कटा खीरा, 2 हरी मिर्च
काला नमक – आधा चम्मच
भुना जीरा – एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
तड़के के लिए सरसों का तेल – एक बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
कटा हरा धनिया और बारीक सेव गार्निश के लिए

विधि

विज्ञापन
  • झालमुरी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सारी सब्जियों को डालकर इसमें मसाले और गर्म तेल डाल दें.
  • अब नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  • अब मुंगफली और मुरमुरे को एकसाथ मिला लें. मुरमुरे अगर हल्के भुने हुए होंगे तो इनका स्वाद भी अच्छा आएगा.
  • सभी चीजों को मिक्स करें और अच्छे से मिला लें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालें और सेव डालकर गार्निश कर लें.

ध्यान रखें यह बात

इस बात का खास ध्यान रखें कि झालमुरी बनाते ही इसे तुरंत खाना होता है ताकि मुरमुरे कुरकुरे रहें और स्वाद में अच्छे लगें. आप चाहे तो झालमुरी को पौष्टिक बनाने के लिए इसमें अंकूरित मुंग भी डाल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ