---विज्ञापन---

White Hair: बच्चों के बाल क्यों हो रहे हैं सफेद? जावेद हबीब ने बताया हमें क्या करना चाहिए

White Hair In Young Age: अगर आपके बाल वक्त से पहले सफेद हो रहे हैं तो मेहंदी के बजाय एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए टिप्स को फॉलो करना चाहिए. इससे परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

Safed Baal Kyu Hote Hain: बालों को लेकर आजकल हर कोई परेशान है, जिसे देखा जाए वो झड़ते बाल, वक्त से पहले सफेद बालों की समस्या और स्कैल्प की परेशानी लेकर बैठा हुआ है. कई बार जरूरत से ज्यादा खुश्की हो जाती है, जिसे खुजली जैसी समस्या होने लगती है. इसके कई कारण हो सकते हैं और कुछ लोग इसे लाइफस्टाइल से जोड़ते हैं. हालांकि, बालों से जुड़ी समस्या सबकी अलग-अलग हो सकती हैं. वैसे भी अब तो बहुत ही कम उम्र में बालों का सफेद होने जैसी समस्या देखी जा रही है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में बताए गए जावेद हबीब के टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. उन्होंने कुछ ऐसे हैक्स बताए हैं, जिनकी मदद से इस समस्या को काफी हद तक हल किया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- टमाटर और आटे के चोकर से बनाएं फेस स्क्रब, डेढ़ मिनट मलने पर निकलने लगेगा मैल

---विज्ञापन---

बाल सफेद क्यों होते हैं? 

बालों का कलर मेलेनिन नाम के पिगमेंट की वजह से काला या भूरा होता है और जब यह पिगमेंट बनना बंद हो जाता है तो बाल सफेद होने लगते हैं. हालांकि, पहले यह बैक्टीरिया एक उम्र के बाद बनना कम होता था, लेकिन अब लाइफस्टाइल में बदलाव होने की वजह से खराब होने लगा है. इसलिए आप अपनी हेल्थ पर ध्यान दें और बालों को सफेद होने से रोकें. 

रोज तेल लगाएं

जावेद हबीब का कहना है कि रोज बालों में तेल लगाने से समस्या कम हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप तेल रोजाना लगा रहे हैं तो आपको नहाने से पहले लगाना होगा. 10 मिनट पहले तेल लगाना सही हो सकता है, क्योंकि इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें. ऐसा करना बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

लाइफस्टाइल पर ध्यान देना

बच्चों के खाने-पीने का खास ख्याल रखें. शरीर में विटामिन या पोषण की कमी होने पर बाल कम उम्र में सफेद हो सकते हैं. इसलिए अपनी डाइट में विटामिन की मात्रा को बढ़ा दें, ताकि बालों को सफेद होने से बचाया जा सके. इसके अलावा, एक्सपर्ट की सलाह पर अंडे, दूध या फिर मीट को अपनी डाइट में शामिल करें. 

---विज्ञापन---

डॉक्टर से बात करें

अगर आपको लग रहा है कि यह समस्या नॉर्मल नहीं है तो डॉक्टर से बात करें. कई बार बालों का सफेद होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. डॉक्टर आपके स्कैल्प और बालों के सफेद होने या झड़ने के असल कारण के बारे में पता लगाएगा. अगर मेलेनिन नाम के पिगमेंट की वजह से ऐसा हो रहा है तो खानपान में बदलाव करने को बोलेगा. आपको डॉक्टर के बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

इसे भी पढ़ें- हेयर मास्क या कंडीशनर में क्या है आपके बालों के लिए सही? जानिए आपने बालों के लिए कौन से प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

Source- Jawed Habib

First published on: Sep 08, 2026 01:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola