टमाटर और आटे के चोकर से बनाएं फेस स्क्रब, डेढ़ मिनट मलने पर निकलने लगेगा मैल

Homemade Face Scrub: घर की ही चीजों से स्क्रब बनाकर स्किन को निखारा जा सकता है. यहां जानिए आटे की भूसी या चोकर समेत कौन-कौन सी चीजें हैं जो त्वचा को चमकाने में इस्तेमाल की जा सकती हैं.

Scrub For Glowing Skin

चेहरे को निखारने के लिए ऐसे बनाएं फेस स्क्रब. AI Generated Image

Wheat Bran Face Scrub: चेहरे को माइल्ड एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्क्रब स्किन की ऊपरी लेयर को साफ करते हैं और स्किन की अंदरूनी लेयर पर जमी डेड स्किन सेल्स को खींचकर निकालने में मददगार होते हैं. ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे स्क्रब खरीदने के बजाय घर पर ही फेस स्क्रब (Homemade Face Scrub) बनाया जा सकता है. घर पर बने स्क्रब पूरी तरह प्राकृतिक होते हैं और कमाल का असर भी दिखाते हैं. यहां आपके लिए आटे के चोकर से फेस स्क्रब बनाने का तरीका दिया जा रहा है. जानिए इस स्क्रब का कैसे करते हैं इस्तेमाल.

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर और आटे के चोकर का स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए आटे का चोकर लेकर उसमें टमाटर का गूदा मिलाकर पेस्ट बना लें. इसमें थोड़ी सी हल्दी भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को उंगलियों में लगाकर चेहरे पर मलें और एक से डेढ़ मिनट मलने के बाद धोकर हटा लें. आप चाहे तो इस स्क्रब को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर छोड़ सकते हैं. यह फेस मास्क की तरह भी असर दिखाता है. इसके बाद हल्के हाथों से चेहरा मलते हुए धोएं और साफ कर लें. स्किन पर ग्लो नजर आता है.

चीनी और शहद का स्क्रब

विज्ञापन

चेहरे पर लगाने के लिए चीनी और शहद का स्क्रब बनाया जा सकता है. एक चम्मच बारीक चीनी में एक चम्मच ही शहद बना लें. इस मिश्रण को पिघलाएं नहीं क्योंकि चीनी की छोटे ग्रेन्यूल्स ही स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं. इसे चेहरे पर लगाकर 1-2 मिनट हल्के हाथों से मलें और फिर धोकर छुड़ा लें.

चावल का स्क्रब ऐसे करें तैयार

विज्ञापन

चेहरे के लिए चावल का स्क्रब (Rice Scrub) बनाना बेहद आसान है. चावल के स्क्रब को बनाने के लिए आपको एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे गुलाब के रस की चाहिए होंगी. तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर मलकर धो लें. यह स्क्रब चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे को साफ कर देता है.

ड्राई स्किन के लिए ओटमील का स्क्रब

विज्ञापन

जिन लोगों की स्किन रूखी है वे ओटमील का स्क्रब लगा सकते हैं. ओटमील का स्क्रब ड्राई स्किन को हाइड्रेटिंग गुण देता है. फेस स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच पिसे ओटमील को लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. आप चाहे तो इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल भी मिला सकते हैं. इस फेस स्क्रब को चेहरे पर मलकर धोकर हटा लें. यह स्किन के रूखेपन को दूर करने में और रूखी-सूखी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है.

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल और कॉफी पाउडर को मिलाकर ऑयली स्किन के लिए फेस स्क्रब बनाया जा सकता है. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच पिसी हुई कॉफी और पेस्ट बनाने जितना गुलाबजल लेकर चेहरे पर मलें और धोकर साफ कर लें. आप चाहे तो इसे फेस पैक की तरह भी लगा सकते हैं.

स्क्रब करने के समय पर दें ध्यान

विज्ञापन

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप स्क्रब को देर तक चेहरे पर ना मलें. एक से डेढ़ मिनट या ज्यादा से ज्यादा 2 मिनट तक ही चेहरे पर स्क्रब मलना चाहिए. ज्यादा देर तक स्क्रब मला जाए तो इससे स्किन का प्रोटेक्टिव बैरियर डैमेज हो सकता है और स्किन को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ