Gardening Tips: जेड प्लांट की पत्तियां पीली पड़ते ही करें ये 5 काम, पौधा रहेगा सालभर हरा-भरा

Jade Plant Caring Tips: अगर जेड पौधे का ध्यान न रखा जाए तो इसके पत्ते पीले हो जाते हैं. अगर आप वक्त पर ध्यान नहीं देंगे तो पौधे में लगा फंगस टहनी को तोड़ देगा और ग्रोथ को इफेक्ट करेगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें.  

Jade Plant Caring Tips

सबसे पहले पौधे को करें चेक. Image Credit- Freepik

जेड प्लांट को घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले पौधों में शामिल किया जाता है. इसकी मोटी और हरी पत्तियां देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, इसकी देखभाल उतनी ही आसान मानी जाती है. हालांकि, कई बार जेड प्लांट की पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगती हैं या उनमें चमक कम हो जाती है. ऐसे में लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि पौधे को आखिर किस चीज की जरूरत है. दरअसल, पत्तियों का पीला होना ज्यादा पानी, खराब ड्रेनेज, सही तरह से रोशनी न मिलना, कीट या जड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. इसलिए पत्तियां पीली दिखते ही बिना वजह खाद या पानी बढ़ाने के बजाय पौधे की परेशानी को समझना जरूरी है. अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले पौधे को करें चेक

जेड प्लांट की पत्तियां पीली होने की सबसे आम वजहों में से एक ओवरवाटर्ड हो सकती है. यह एक रसीला पौधा है, इसलिए इसकी पत्तियों और तने में पानी स्टोर रहता है. इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी की लेयर चेक करें. अगर मिट्टी अभी भी नम है तो पानी देने से बचें और एक वक्त के बाद पानी देना शुरू करें. 

गमले में ड्रेनेज पर ध्यान देना 

अगर गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद नहीं हैं या मिट्टी बहुत ज्यादा पानी रोककर रखती है तो जेड प्लांट की जड़ें खराब हो सकती हैं. इससे पत्तियां पीली पड़ने के साथ-साथ नरम भी हो सकती हैं. इसलिए ऐसा गमला चुनें जिसके नीचे ड्रेनेज होल मौजूद हों. मिट्टी भी ऐसी रखें जो पानी को लंबे समय तक जमा न रखे. इससे पौधे की ग्रोथ बहुत ही अच्छी होगी और परेशानी दूर हो जाएगी. 

विज्ञापन

पीली पत्तियों का क्या करें? 

अगर कुछ पत्तियां पूरी तरह पीली, सूखी या सड़ी हुई हैं तो उन्हें पौधे पर छोड़ने के बजाय साफ हाथ या साफ प्रूनिंग टूल से हटा दें. इससे पौधे का ध्यान हेल्दी हिस्सों की ग्रोथ पर रहेगा. हालांकि, सिर्फ पत्तियां पीली होने पर सभी पत्तियां तोड़ देना सही तरीका नहीं है. पहले यह पता लगाना जरूरी है कि पत्तियां पीली क्यों हो रही हैं. कई बार पौधे को बीमारी हो जाती है, जिससे पत्तियां झड़ने लगती हैं. 

पत्तियां हटाने के बाद क्या करना चाहिए? 

पत्तियों या फिर पौधे से बीमारी दूर करने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्प्रे तैयार किया जा सकता है, जिसके लिए पानी और नीम के पत्तियां चाहिए. इस एक पतीली में डालें और दोनों का अच्छी तरह से उबाल लें. एक स्प्रे बोतल में डालें और पत्तियों के ऊपर छिड़काव करें.

विज्ञापन

पीली पत्तियों को हटाने के लिए नीम खली का करें इस्तेमाल  

अगर आप नीम खली का इस्तेमाल करते हैं तो यह पौधे में मौजूद फंगस, कीटों और बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं. नीम खली मिट्टी को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्वों को भी देने का काम करते हैं. अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो पीली पत्तियां कम होने लगेंगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ