टॉयलेट में कॉफी पाउडर डालने पर क्या होता है? आप भी जान लीजिए यह दमदार हैक

Coffee Powder In Toilet: इस्तेमाल की हुई कॉफी या कॉफी पाउडर को टॉयलेट सीट में डालने पर एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा जानकर ही लोग इस हैक को आजमाते हैं. आप भी जान लीजिए यह ट्रिक.

Coffee In Toilet

कॉफी का हाइजीन मेंटेनेंस में कैसे होता है इस्तेमाल, जानिए यहां. AI Generated Image

विज्ञापन

Toilet Cleaning Hacks: कॉफी पीने में स्वादिष्ट लगती है, इसका अक्सर स्किन केयर और हेयर केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी हो कि इस कॉफी पाउडर को टॉयलेट सीट में भी डाला जा सकता है. कॉफी (Coffee) से टॉयलेट की गंदी बदबू न्यूट्रिलाइज होती है और यह टॉयलेट सीट की सफाई में काम आ सकता है. हालांकि, टॉयलेट क्लीनिंग प्रोक्ट्स को कॉफी से रिप्लेस नहीं किया जा सकता है, लेकिन कॉफी का कभी-कभी इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए टॉयलेट में कॉफी फ्लश करने पर क्या होता है.

यह भी पढ़ें- रसोई में काम आने वाला सूती कपड़ा हो गया है गंदा, चिपचिपा और बदबूदार तो ऐसे करें साफ, मिनटों में दिखेगी चमक

विज्ञापन

टॉयलेट में कॉफी पाउडर डालने पर क्या होगा

  • कॉफी के नेचुरल गुण,एब्जॉर्बिंग गुण और ओडर न्यूट्रिलाइजेशन इसे टॉयलेट सीट पर इस्तेमाल योग्य बनाते हैं.
  • कॉफी को टॉयलेट में डालने पर बदबू दूर होती है
  • इसका माइल्ड अरोमा आस-पास के वातावरण को महकाता है
  • टॉयलेट पाइप के लिए भी कॉफी पाउडर (Coffee Powder) फायदेंमद है, यह पाइप में जमी गंदगी को साफ करता है
  • सतह पर गंदगी जमने से रोकता है.

कैसे डालें टॉयलेट में कॉफी पाउडर

इस हैक को आजमाने के लिए मुट्ठीभर कॉफी पाउडर टॉयलेट सीट पर डालें और फ्लश कर दें. यह हैक इतनी आसानी से आजमाया जा सकता है कि पता ही नहीं चलता कब शुरू किया और कब खत्म. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप टॉयलेट की रेग्यूलर क्लीनिंग और मेंटेनेंस करना ना छोड़ें. कॉफी का इस्तेमाल टॉयलेट की सफाई में एड ऑन हो सकता है.

टॉयलेट की सफाई के ये तरीके भी आ सकते हैं काम

विज्ञापन

बेकिंग सोडा और विनेगर – घरेलू चीजों से टॉयलेट की सफाई के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. टॉयलेट सीट पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और उसके ऊपर ही विनेगर डाल दें. फिज्ज आने लगेगा. 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही टॉयलेट पर रहने दें और फिर टॉयलेट ब्रश से घिसकर पानी डालें और धोकर सीट को साफ कर लें. टॉयलेट सीट चमक जाती है.

नींबू का रस – टॉयलेट सीट को साफ करने का एक तरीका नींबू के रस का इस्तेमाल भी है. नींबू के रस को टॉयलेट सीट पर डालकर कुछ देर रखने के बाद धोकर साफ कर लें. इससे टॉयलेट में एक फ्रेश सिट्रस सेंट आने लगेगा.

विज्ञापन

हाइड्रोजन पेरोक्साइड – हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट की तरह काम करता है और बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है. इसके इस्तेमाल से टॉयलेट में कीटाणु नहीं पनपते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ