नाश्ते में बनाएं मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे, इस रेसिपी को करें फॉलो और तैयार करें यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट

Goli Baje Recipe: सुबह रोज-रोज नाश्ते में क्या बनाएं यह समझ नहीं आता तो यहां जानिए मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे बनाने की विधि. खाकर मजा आ जाएगा सभी को.

Goli baje recipe

मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे बनाने की रेसिपी.

South Indian Breakfast: गोली भजे को मैंगलोर बजे के नाम से भी जाना जाता है. यह कर्नाटक के तटीय इलाकों में खाए जाने वाला लोकप्रिय आइटम है. ये उत्तर भारत में बनने वाले पकौड़ों से बेहद अलग होता है लेकिन खाने में बेहद स्वादिष्ट है. रोज-रोज वही पुराना नाश्ता खाकर थक गए हैं और साउथ इंडियन नाश्ते के नाम पर सिर्फ डोसा या इडली ही खाते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए ही है. आप भी नाश्ते में कुछ हटकर बनाकर खाना चाहते हैं तो इस साउथ इंडियन डिश को बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान भी है.

विज्ञापन

गोली भजे बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

मैदा – 2 कप
खट्टा दही – एक कप
बारीक कटी हरी मिर्च – 2 से 3
बारीक कटा अदरक – 1 इंच टुकड़ा
कढ़ी पत्ता -8 से 10 बारीक कटे हुए
खाने वाला सोडा – आधा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा नारियल – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले गोली भजे का बैटर तैयार करें. इसके लिए एक बर्तन में मैदा, नमक, चीनी और जीरा डालें. अब इसमें खट्टा दही डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • इस मिश्रण में मसाले डाल लें. हरी कटी मिर्च. अदरक, कढ़ी पत्ता और नारियल के टुकड़े डालकर मिक्सर कर लें.
  • बैटर को इडली के घोल की तरह बनाएं. इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छे से हिला लें.
  • अब बेकिंग सोडा डालकर 30 मिनट के लिए अलग ढककर छोड़ दें. इससे बैटर अच्छे से फूल जाएगा और सॉफ्ट हो जाएगा.
  • अब आंच पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डाल लें. तेल जब हल्का गरम होने लगे तो हाथों में पानी लगाकर बैटर के छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में डाल लें.
  • जब गोली भजे पककर गोल्डन हो जाएं तो उन्हें कढ़ाई से निकाल लें.

गर्म-गर्म गोली भजे नारियल या धनिया की चटनी के साथ सर्व करें और सभी के साथ मिलकर खाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ