Type 2 Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज के कारण शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्ट को कम कर देता है। साथ ही आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसके लिए आपको जितना हो सके सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अध्यन में पता चला कि लगभग 15.8 प्रतिशत भारतीय आबादी को प्रीडायबिटिक है। इसके लिए लोग आपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करना चाहिए। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, 77 मिलियन से अधिक भारतीयों को टाइप 2 डायबिटीज है और अगर इसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं कि कई तो ये 134 मिलियन तक बढ़ सकती है। आइए यहां जानते हैं कि आप इसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।
हेल्दी डाइट लें
रेडक्लिफ लैब्स की चीफ पैथोलॉजिस्ट डॉ. मयंक लोढ़ा सेठ के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज का एक मुख्य कारण मोटापा हो सकता है। इसके लिए आपको जल्दी पचने वाला खाना और कार्बोहाइड्रेट वाले पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए। साथ ही आपको अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर, विटामिन और खनिज को शामिल करना चाहिए। ऐसे में अगर आप प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फ्रूट जूस और हाई फ्रुक्टोज वाले खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!
रेगुलर हेल्थ चेकअप
सभी सावधानियों के साथ, आपको नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवानी चाहिए। इससे आपको समय-समय पर बेहतर ढंग से अपनी बीमारी का पता चलता रहता है। साथ ही आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर पाते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल में बदलाव करके और जरूरत हो तो डॉक्टर की मदद से 15 से 35 प्रतिशत से अधिक लोग प्री डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं।
स्ट्रेस से रहें दूर
स्ट्रेस टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकता है, क्योंकि ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को रोकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके लिए आप चिंता से दूर रहने की कोशिश करें। साथ ही आप चाहें तो तनाव को दूर रखने के लिए अपनी डाइट में बदलाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके आप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।
एक्सरसाइज करें
टाइप 2 डायबिटीज के कई कारण हो सकते हैं। साथ ही इसके बढ़ने से कई और बीमारियों जैसे कि कोलेस्ट्रॉल, बीपी, वजन बढ़ना और हार्ट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। इसे कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी है। आप चाहे तो आपने डेली रूटीन में योग और मेडिटेशन को शामिल कर सकते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियां आपको हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करेगा। ये आपके इंसुलिन को भी बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
12 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
16 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
20 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines