Liver Damage Causes: हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत! क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Liver Damage Causes: लिवर शरीर के अहम अंगों में से एक है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होना गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि हाथों और पैरों में खुजली होना भी लिवर रोग का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

liver damage

Liver Damage Causes: लिवर की बीमारियां दुनियाभर के मेडिकल डिपार्टमेंट के लिए गंभीर हो रही हैं। इससे संबंधित बीमारियां आए दिन बढ़ रही हैं। लिवर के रोग, इस प्रकार के रोग हैं जिसमें लिवर के अंदर सूजन या इन्फेक्शन जैसी चीजें हो सकती हैं। यह अंग हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जिसकी कार्यप्रणाली बाधित होने से सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंच सकता है। फैटी लिवर, लिवर इंफ्लामेशन और लिवर डैमेज, इनमें अहम रोग हैं। एक नई रिसर्च में पाया गया है कि हाथों और पैरों में खुजली होना लिवर की बीमारी का एक संकेत हो सकता है। इसे प्रुरिटस बीमारी के नाम से भी जाना जाता है, जो लिवर डैमेज से ही संबंधित होता है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें तो, अमेरिका के न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग बताते हैं कि बाइल सॉल्ट्स, जो कि पित्त में नमक का प्रमुख घटक होता है, उसके कारण होता है। दरअसल, पित्त के इस भाग के असंतुलन के कारण ही शरीर के कुछ अंगों जैसे कि हाथों और पैरों में खासकर रात के समय में खुजली अधिक महसूस होती है। यह दिक्कत ड्राई स्किन में ज्यादा आम है। डॉक्टर कहते हैं कि कभी-कभी थोड़ी खुजली होना चिंता का विषय नहीं है। लेकिन लगातार खुजली होने से नींद में बाधाएं पैदा होती है और कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

खुजली के कारण क्या हैं?

लिवर डैमेज में खुजली होना सामान्य है लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या ज्यादा गंभीर होती है, खासतौर पर रात के समय में या फिर शाम के समय भी कुछ लोगों में यह परेशानी देखने को मिलती है। वहीं, कई लोगों में खुजली उनके अंगों, पैरों के तलवों या हाथों की हथेलियों पर होती है, जबकि अन्य लोगों को पूरे शरीर में खुजली होती है। हालांकि, लिवर डिजीज से होने वाली खुजली में स्किन रैशेज या दाने होने जैसी परेशानी नहीं होती है। वहीं, एक्सपर्ट कहते हैं कि खुजली होने का अबतक कोई ठोस कारण नहीं मिला है लेकिन प्रेग्नेंसी में, प्राइमरी बाइलियरी सिरोसिस की समस्या और हेपेटाइटिस की समस्या होने पर खुजली हो सकती है।

विज्ञापन

liver health

खुजली रोकने के कुछ उपाय

लिवर की बीमारी के कारण होने वाली खुजली अपने आप ठीक नहीं हो सकती है। इसका भी इलाज किया जा सकता है। क्योंकि इसके कारणों को पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है, इसलिए यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा उपचार करना बेहतर विकल्प है। इसके लिए कई तरह की थेरेपी भी हैं, जो डॉक्टर के परामर्श से ली जा सकती हैं। इसके अलावा, रोजाना नहाना, ठंडे पानी से नहाना, धूप में कम समय बिताना, ढीले-ढाले, हवादार कपड़े पहनना और फ्रेग्रेंस फ्री क्रीम्स या लोशन का यूज करना शामिल है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ