किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर

Renovate Kitchen: किचन का मेकओवर करते वक्त बजट और सेफ्टी का ध्यान रखें. बाकी ऐसी चीजें चुनें जिन्हें साफ करना आसान हो. इस तरह कम बजट में भी आप अपने पुराने किचन को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. 

how to renovate kitchen before cleaning Diwali ki safai

आप अपनी पसंद के हिसाब से वुडन, मार्बल या फ्लोरल पैटर्न चुन सकते हैं. Image Credit- Magnific

दिवाली हो या कोई खास मौका, घर की सफाई के साथ-साथ किचन को नया लुक देना भी जरूरी हो जाता है. अक्सर हम किचन की सफाई, कैबिनेट और टाइल्स को चमकाने में ही लगे रहते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं तो किचन का छोटा-सा मेकओवर कर सकते हैं. इसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत है और न ही किचन में बड़ा बदलाव करने की. कुछ आसान डेकोरेशन और स्मार्ट बदलावों से आपका पुराना किचन भी बिल्कुल नया नजर आने लगेगा. यह टिप्स दिवाली से पहले अपनाए जा सकते हैं और अगर आपका बजट नहीं है तो साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट के हैंडल बदलें

किचन को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका कैबिनेट के हैंडल बदलना है. पुराने और नॉर्मल हैंडल की जगह गोल्डन, ब्लैक या ब्रास फिनिश वाले हैंडल लगाएं. इससे किचन कैबिनेट्स को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक मिलेगा. यह छोटा-सा बदलाव पूरे किचन की खूबसूरती बढ़ा सकता है. 

कैबिनेट पर लगाएं खूबसूरत वॉलपेपर

अगर आपके किचन की अलमारियां पुरानी हो गई हैं तो उन्हें बदलने के बजाय डेकोरेटिव वॉलपेपर या कैबिनेट विनाइल रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं. मार्केट में कई तरह के डिजाइन और रंग मौजूद हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से वुडन, मार्बल या फ्लोरल पैटर्न चुन सकते हैं. इससे किचन को नया लुक मिलेगा. ध्यान रखें कि गैस और गर्मी के आसपास सिर्फ अच्छी चीजें रखें.

विज्ञापन

ओपन शेल्फ को करें डेकोरेट

आजकल ओपन शेल्फ किचन डेकोर का अच्छा ट्रेंड बन चुके हैं. अगर आपके किचन में खुली शेल्फ हैं तो उन पर सुंदर कांच के जार, सिरेमिक बाउल और छोटे प्लांट्स रख सकते हैं. मसालों को एक जैसे कंटेनर में रखने से भी किचन खूबसूरत दिखाई देगा. कोशिश करें कि शेल्फ पर बहुत ज्यादा सामान न रखें और इसके बाद साफ-सफाई करते रहें. 

किचन में लगाएं खूबसूरत लाइट्स

किचन का लुक बदलने में लाइटिंग की भी अहम भूमिका होती है. आप कैबिनेट के नीचे LED स्ट्रिप लाइट्स लगा सकते हैं. इसके अलावा, डाइनिंग एरिया या किचन आइलैंड के ऊपर खूबसूरत पेंडेंट लाइट्स लगाना भी अच्छा ऑप्शन है. इससे किचन में रोशनी बढ़ेगी और उसे मॉडर्न लुक मिलेगा. 

विज्ञापन

रंग-बिरंगे किचन मैट से बढ़ाएं खूबसूरती

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के किचन का लुक बदलना चाहते हैं तो खूबसूरत किचन मैट का इस्तेमाल करें. अपनी किचन की थीम के हिसाब से फ्लोर मैट या रनर चुनें. इससे किचन का खालीपन दूर होगा और फर्श भी अच्छा नजर आएगा. ध्यान रखें कि मैट नॉन-स्लिप और आसानी से साफ होने वाला हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ