रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है? यहां जानिए इस हैक के फायदे

Aluminium Foil In Drawer: एलुमिनियम फॉइल का किचन में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इसे ड्रॉअर में बिछाने पर क्या होता है? यहां जानिए ड्रॉअर में एलुमिनियम फॉइल बिछाने के फायदे.

Aluminium Foil Uses

Aluminium Foil Uses: किचन के ड्रॉअर में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या फायदा होता है, जानिए यहां. Image Credits - AI

Kitchen Hacks: एलुमिनियम फॉइल का किचन में कई अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होता है. यूं तो इसे रोटी या ब्रेड वगैरह पैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे सफाई वगैरह भी की जाती है. एलुमिनियम फॉइल ड्रॉअर में बिछाना भी अच्छा हैक साबित होता है. किचन के ड्रॉअर ज्यादातर वुडेन के होते हैं और इनमें गंदगी चिपकती चली जाती है. ये गंदगी जब जिद्दी हो जाती है तो इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एलुमिनियम फॉइल को ड्रॉअर में बिछाया जा सकता है. यहां जानिए एलुमिनियम फॉइल को ड्रॉअर में बिछाने से क्या-क्या फायदे होते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉअर में एलुमिनियम फॉइल बिछाने से क्या होता है

सफाई में आसानी – ड्रॉअर में एलुमिनियम फॉइल बिछाने से उसकी सफाई करना आसान हो जाता है. इससे ड्रॉअर को घिसना नहीं पड़ता है और आप सीधा एलुमिनियम फॉइल को बाहर निकाल सकते हैं जिससे सारी गंदगी भी साथ निकल जाती है.

कुछ गिर जाए तो दाग नहीं लगता – अगर ड्रॉअर में कुछ गिर जाए तो चीज एलुमिनियम फॉइल पर ही चिपकी रहती है और ड्रॉअर खराब नहीं होता है.

विज्ञापन

सस्ता हैक है – ड्राअर पर बिछाने के लिए एलुमिनियम फॉइल एक सस्ता कवर साबित होता है और ड्रॉअर को प्रोटेक्ट करता है.

इसे रिप्लेस करना आसान है – अगर किसी कारण से एलुमिनियम फॉइल डैमेज होता है तो या उसे हटाना हो तो रिप्लेस करना आसान है.

विज्ञापन

एलुमिनियम फॉइल को रिप्लेस करना आसान है

एलुमिनियम फॉइल को रिप्लेस करने या ड्रॉअर से हटाने का कोई यूनिवर्सल रूल नहीं है. अगर फॉइल पर गंदगी नजर आए, ग्रीस दिखे या खाने और मसाले वगैरह के दाग दिखें तो उसे बदल देना चाहिए. अगर एलुमिनियम फॉइल कहीं से फट जाए या उसके ऊपर-नीचे मॉइस्चर दिखे तो उसे बदलकर नई एलुमिनियम शीट बिछा देनी चाहिए.

विज्ञापन

किस-किस काम आता है एलुमिनियम फॉइल

  • किचन में एलुमिनियम फॉइल को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ओवन की लाइनिंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. एलुमिनियम फॉइल से कुकी कटर बनाया जा सकता है. शीट को फोल्ड करके मोटा किया जा सकता है और फिर उसे अपनी मनपसंद शेप देकर कुकीज को काट लें.
  • लिक्विड को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में पलटने के लिए या फिर बर्तन से वापस बोतल में डालने के लिए एलुमिनियम फॉइल से फनल बनाई जा सकती है.
  • फॉइल को आपस में सिकोड़कर बॉल बना लें. इस बॉल पर चाकू या कैंची को घिसने से उनकी धार तेज हो जाती है.
  • बर्तन को घिसकर साफ करने के लिए एलुमिनियम फॉइल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी बॉल बनाकर बर्तन की सफाई की जाए तो गंदगी जल्दी हटती है.

यह भी पढ़ें – बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें रसोई की यह चीज, बच जाएंगे एयर फ्रेशनर के पैसे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ