कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया नारियल और अरंडी तेल का देसी नुस्खा 

आजकल बहुत कम उम्र में लोगों के बाल सफेद या कम हो रहे हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए एक्सपर्ट जावेद हबीब का कहना है कि सिर्फ बैलेंस डाइट काम नहीं आएगी. आपको नारियल या आरंडी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. 

why my hair is weak how to fix expert jawed habib

बालों की कंडीशनिंग के लिए नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. Image Credit- Magnific

आजकल कम उम्र में ही बालों का कमजोर होना, टूटना और झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है, बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और बालों की सही देखभाल न करने का असर बालों की सेहत पर पड़ सकता है. ऐसे में कई लोग बालों को मजबूत बनाने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की देखभाल के लिए नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है? मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की देखभाल के लिए नारियल और अरंडी के तेल को मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बता दें यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है और इसमें बताए गए टिप्स हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल और अरंडी तेल से तैयार करें मास्क

बालों की कंडीशनिंग के लिए नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल तेल बालों की लेयर में होने वाले प्रोटीन के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. वहीं, अरंडी का तेल गाढ़ा होता है और बालों को चिकनाहट देने में मदद करता है. 

क्या करें? 

  • सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल निकालें. 
  • फिर इसमें 2 से 3 चम्मच आरंडी का तेल मिलाएं और कुछ देर के लिए रख दें. 
  • अब इसे बालों की लंबाई और स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं. 
  • लगभग 45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोएं और इस दौरान हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. 

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे

बालों में तेल लगाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह बालों को नमी देने का काम करता है. हालांकि, अगर आप दोनों तेल मिलाकर लगा रहे हैं तो आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. बाकी इसे लगाने से बालों को काफी हद तक फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन
  • नारियल तेल बालों की शाफ्ट के लिए फायदेमंद हो सकता है. साथ ही, यह बाल धोने के दौरान होने वाले प्रोटीन लॉस को कम करने में मदद करता है. 
  • यह मास्क बालों को मुलायम बनाने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है. 
    बालों की कंडीशनिंग होने से कंघी करते वक्त बालों का झड़ना कम कर देता है. 

अरंडी का तेल बालों के लिए कितना फायदेमंद?

अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है. इसलिए इसे बालों पर लगाने से वे मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं. 

बालों को कमजोर होने से कैसे बचाएं?  

  • सिर्फ तेल लगाने से बालों की हर समस्या दूर नहीं होती, क्योंकि बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट और अपनी आदतों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. 
  • कमजोर बाल खराब खानपान होने की वजह से हो सकते हैं. इसलिए अपनी थाली में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करें. 
  • बालों को स्टाइल करने या स्ट्रेटनर मशीन का इस्तेमाल करने से भी नुकसान हो सकता है. इसलिए हेयर ड्रायर या हेयर मशीन का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जयपुर जाने का है प्लान? इन जगहों पर दिखेगी त्योहार की असली चमक!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ