क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी? इस गंभीर बीमारी का है संकेत

Bladder Infection Symptoms: पेशाब करने में दर्द होना, जलन होना या अन्य समस्याएं गंभीर संकेत हैं कि शरीर का यह अंग प्रभावित हो रहा है। ब्लैडर, जो हमारे शरीर में मूत्राशय का एक अंग है, इससे सबसे अधिक डैमेज होता है। आइए समझते हैं इसका कारण और शुरुआती संकेतों के साथ बचाव।

urine infection

urine infection

Bladder Infection Symptoms: हमारे शरीर के अंदर बैक्टीरिया प्रवेश कर जाएं, तो इन्फेक्शन और बीमारियां बढ़ जाती हैं। हालांकि, बैक्टीरिया का शरीर में प्रवेश कई जगहों से हो सकता है जैसे नाक, आंख या मुंह। मगर क्या आप जानते हैं पेशाब के रास्ते से भी हमारी बॉडी में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं? जी हां, ऐसा हो सकता है। यूरिनल एरिया या मूत्राशय से भी जर्म्स बॉडी के अंदर पहुंच सकते हैं। इससे ब्लैडर इन्फेक्शन होने की समस्या बढ़ सकती है। ब्लैडर हमारे यूरिनरी पार्ट का ही एक हिस्सा है, जो पेशाब को इकट्ठा रखने और पेशाब को बाहर निकालने की प्रक्रिया में अपनी भूमिका अदा करता है। इस अंग में इन्फेक्शन होने का कारण पेशाब के रास्ते पहुंचे बैक्टीरिया ही होते हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं इन्फेक्शन होने की वजह, शुरुआती संकेत और बचाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होता है ब्लैडर इन्फेक्शन?

इन्फेक्शन होने का कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो मूत्रमार्ग से शरीर में पहुंचते हैं लेकिन यह शरीर के अंदर पहुंचते कैसे हैं? यह जानना जरूरी है, इसके पीछे यूरिन एरिया के आस-पास की त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया या जर्म्स जिम्मेदार हो सकते हैं, यहां पसीने से भी कीटाणु पनपते हैं। ई.कोलाई, जो आंतों में मौजूद एक बैक्टीरिया होता है, ब्लैडर के इन्फेक्शन का एक और सामान्य कारण है। फिजिकल रिलेशनशिप से भी बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जो इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। महिलाओं में मल मार्ग से भी बैक्टीरिया बन सकते हैं। इसके अलावा, साफ-सफाई में लापरवाही बरतना भी इन्फेक्शन का कारण बनता है।

Bladder Infection Symptoms

फोटो क्रेडिट-freepik

विज्ञापन

ब्लैडर इन्फेक्शन के शुरुआती संकेत

  • पेशाब करते समय दर्द होना।
  • पेशाब में जलन होना।
  • पेशाब में गहरा रंग या फिर खून आना।
  • पेशाब में बदबू आना।
  • पेशाब आने की भावना होना लेकिन असल में आता नहीं है, भी एक संकेत है।
  • पेट या पीठ के नीचले हिस्सों में दर्द होना।
  • इसके अलावा, कुछ अन्य संकेतों में उल्टी आना, बुखार आना और ठंड लगना भी शामिल हैं।

ब्लैडर इन्फेक्शन से बचाव के तरीके

  1. सबसे पहले तो अपने हाइजीन का ख्याल रखें।
  2. क्रैनबेरी का जूस पिएं।
  3. कॉटन अंडरवियर्स पहनें।
  4. संबंध बनाने से पहले और बाद में पेशाब जरूर करें।
  5. नहाने के पानी में नमक मिलाकर नहा सकते हैं।
  6. खूब पानी पिएं।
  7. कोशिश करें कि संबंध बनाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल कर सकें।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ