Homemade Facepack: आजकल के टाइम में हर कोई सुंदर, ग्लोइंग, स्मूथ स्किन पाना चाहता है, जिसके लिए लोग हर उपाय को आजमा लेते हैं, फिर भी कोई फर्क नहीं दिखता. कुछ तो ऐसे हैं जो केमिकल प्रोडक्ट्स के भरोसे बैठे रहते हैं और कुछ दिन की सुंदरता में ही खुश हो जाते हैं. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे हैं जो आज भी अपने चेहरे पर घरेलू नुस्खे ( Home Remedies ) जैसे मुल्तानी मिट्टी को तो अपना रहे हैं लेकिन गलत तरह से. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी में किस एक चीज को मिलाने से आपकी त्वचा में चमक आ जाएगी. इसके साथ ही आपका चेहरा सुंदर हो जाएगा।
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी ( Multani Mitti ) में गाएं ये चीज ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी त्वचा पर रोजाना या हफ्ते में एक से दो बार मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं आप कैसे मुल्तानी मिट्टी को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी को लगाने के लिए आप सबसे पहले मिट्टी को पानी में 5 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद आप इसको अच्छे से चम्मच की मदद से मिला लें और पेस्ट ( Multani Mitti Face Pack ) बना लें.
इसके बाद आप इस पेस्ट में एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं. इन तीनों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप फेस वॉश करें, फिर अपने चेहरे पर इस मुल्तानी मिट्टी का यह पेस्ट लगा लें और तब तक लगे रहने दें जब तक यह अच्छे से आपकी स्किन पर न सूख जाए.
ये भी पढ़ें- एलोवेरा लगा लिया इस तरह तो मिल जाएगी कोरियाई लोगों जैसी मुलायम त्वचा, ग्लास स्किन पा लेंगे आप
सूखने के बाद आप फेस वॉश करें और फिर अपनी त्वचा पर गुलाब जल ( Gulab Jal ) लगाएं. बस, इस नुस्खे को आप हफ्ते में एक से दो बार आजमाएं. इससे आपकी स्किन सुंदर, ग्लोइंग और स्मूथ दिखने लगेगी.
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के फायदे
मुल्तानी मिट्टी में मौजूद नेचुरल मिनरलस त्वचा से गंदगी और तेल को खींचकर उसे डीप क्लीन ( Deep Cleansing ) करते हैं, जिससे चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो आता है. इसके साथ ही इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो मुंहासों, रैशेज और सनबर्न से राहत दिलाती हैं. बेसन एक बेहतरीन नैचुरल क्लींजर है, जो स्किन को मुलायम बनाता है.
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा से दाग-धब्बे, पिंपल्स और स्किन इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं. वहीं नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं सुंदर और ग्लोइंग त्वचा? अपनाएं एक्सपर्ट के बताए हुए ये सिरम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines