अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं। अभिनेता ने इस पोस्ट में अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर का प्रचार किया। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह थी तस्वीरों में नजर आ रही उनकी स्टाइलिश गोल्ड डायल और ऑरेंज स्ट्रैप वाली घड़ी। आइए सलमान की उनकी इस घड़ी की क्या खासियत है।
सलमान खान घड़ी के शौकीनों में से एक हैं, जिन्हें शानदार घड़ियों को इकट्ठा करना काफी पसंद हैं। हाल ही में उनकी उनकी जन्मभूमि वाली घड़ी काफी चर्चा में बनी हुई है। इस शानदार घड़ी को पहले भी अभिषेक बच्चन के पास देखा जा चुका है और इसी डिजाइन की घड़ी को अब सलमान खान ने अपनी कलाई में पहने हुए नजर आ रहे हैं। ये घड़ी जैकब एंड कंपनी ब्रांड की है और इसका नाम एपिक एक्स राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन 2 रखा गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अभिनेता ने बताया कि उनकी मां सलमा खान ने उन्हें यह घड़ी गिफ्ट में दी थी।
घड़ी की खासियत
जैकब एंड कंपनी की ये घड़ी लक्जरी और हेरिटेज को रही है। डायल में अयोध्या मंदिर की नक्काशी है, जबकि बेजल और डायल पर हिंदू देवताओं के पवित्र शिलालेख हैं। इस घड़ी के केवल 49 पीस दुनिया भर में उपलब्ध हैं और उनमें से एक सलमान खान के पास है। इस घड़ी में मंदिर की आकृति और भगवान हनुमान के साथ भगवान राम की एक छवि शामिल है। साथ ही इस घड़ी पर जय श्री राम को भी उकेरा गया है। इसके अलावा, मिनट रिंग पर केसरिया लहजे और बैटन हाथों की नोकें डिजाइन की गई है। वहीं एथोस वेबसाइट के अनुसार, इस लक्जरी घड़ी की कीमत 34,00,000 रुपये की है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
12 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
13 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
14 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
16 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
17 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
20 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
21 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines