---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Rose Day 2026: रोज डे पर मिले फूलों को फेंके नहीं बल्कि इस तरह रखें सहेजकर, सालोंसाल यादगार बनाने के जानें 5 तरीके

How To Save Rose Day Flowers: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर या फिर पूरे वैलेंटाइन वीक या वैलेंटाइन्स डे पर मिलने वाले फूल सभी के लिए बेहद खास होते हैं. ऐसे में इन फूलों को फेंकने के बजाय इस तरह रख सकते हैं संझोकर. जानिए रोज डे पर मिले फूलों से बुकमार्क से लेकर पोटपुरी कैसे बनाते हैं.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 6, 2026 08:05
Rose Day 2026
रोज डे पर मिले फूलों को इस तरह रखें संभालकर.

Rose Day 2026: हम जिससे प्यार करते हैं उसकी दी गई हर चीज संझोकर रखना चाहते हैं. प्यार में लोग अक्सर टॉफी के रैपर तक को अपने पास रख लेते हैं और सालों तक इस रैपर को देखकर प्रेम के पुराने दिनों को याद करते हैं. ऐसे में रोज डे पर मिलने वाले फूल (Rose Day Flowers) बेहद खास होते हैं. रोज डे पर प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी एकदूसरे को गुलाब देते हैं. अब गुलाब फूल है और प्राकृतिक तौर पर अगले दिन से ही मुरझाने और सूखने लगता है. लेकिन, इस गुलाब को फेंकने या यूं ही कहीं रख देने के बजाय आप इसे अलग-अलग तरह से सेव करके रख सकते हैं. यहां जानिए रोज डे पर मिलने वाले फूलों से क्या-क्या बनाया जा सकता है और इन फूलों को कैसे संझोकर रख सकते हैं आप.

रोज डे पर मिले फूलों को कैसे संझोकर रखें | How To Save Rose Day Flowers

फूलों का बुकमार्क

---विज्ञापन---

फूलों को जस का तस ही किताब में रखकर उसे बुकमार्क की तरह तो इस्तेमाल किया ही जाता है लेकिन इसे हर जगह लेकर घूम नहीं सकते. इससे बेहतर आप इन गुलाब के फूलों से अलग से बुकमार्क (Rose Bookmark) बना सकते हैं जो सचमुच आपके काम आएंगे. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़कर किसी किताब के अंदर रखें और उस किताब पर और किताबें रख दें जिससे फूल अच्छे से दब जाएं. अब इन पंखुड़ियों को मोटी टेप के ऊपर रखें और फिर दूसरे टेप से कवर कर दें. टेप ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए. आप चाहे तो इन पंखुड़ियों को लेमिनेट करवाकर बुकमार्क बना सकते हैं.

मेमरी जार बनाएं

---विज्ञापन---

सूखी हुई पंखुड़ियों को किसी कांच के जार में डालकर रखें. इसमें आप अपने लव लेटर्स या फिर फोटो को भी रख सकते हैं. इस मेमोरी जार को अपने बेडसाइड टेबल या स्टडी टेबल पर रखा जा सकता है.

रेजिन से बनाएं जूलरी

आप अपने रोज डे के फूलों से जूलरी तैयार कर सकती हैं. रेजिन आर्ट का एक फायदा यह भी है कि इससे आपके फूल बिल्कुल वैसे ही नजर आएंगे जैसे वह आपको पहली बार मिले थे. पंखुड़ियों को तोड़ें या जिस भी शेप में जूलरी चाहती हैं उसी शेप में पंखुड़ियों को रखें और उसपर रेजिन डाल दें. रेजिन आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी. यह लिक्विड हमेशा के लिए फूलों को प्रीजर्व कर देगा. अब इस तैयार पीस पर छेद करके और चेन वगैरह लगाकर जूलरी बनाई जा सकती है. आप यूट्यूब पर टुटोरियल देखकर भी सीख सकती हैं.

पोटपुरी करें तैयार

पोटपुरी का मतलब है कि आप इन फूलों की सुगंध को कई-कई दिनों तक घर में रख सकते हैं. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को सुखा लें. अब इसमें थोड़ी सी दालचीनी, लौंग और कोई एसेंशियल ऑयल मिला लें. किसी कांच के बाउल या मलमल की पोटली में इस मिश्रण को भरकर टेबल पर रखें या फिर अलमारी में टांग लें. आपके फेवरेट फूलों की खुशबू से घर महक जाएगा.

स्क्रैपबुक की करें सजावट

फोटो एल्बम या फिर स्क्रैप बुक की सजावट के लिए इन फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहे तो फ्रैम में इन फूलों से कोई प्यारा सा डिजाइन बनाकर रख सकते हैं. फूलों की खुशबू और सुंदरता हमेशा बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें – Valentine Week 2026: दूर रहकर भी महसूस होगा प्यार, इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक

First published on: Feb 06, 2026 07:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.