Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

प्रेस पर कपड़ा चिपक जाए तो क्या करें? यहां जानिए प्लेट पर जमी काली परत को साफ करने का तरीका

Press Se Jala Hua Kapda: कई बार जल्दबाजी के चक्कर में कपड़े जल जाते हैं और प्रेस पर जाकर चिपक जाते हैं. कपड़ा ना हटाने की वजह से प्रेस दूसरे कपड़े भी खराब करती है. इसलिए बहुत ही ध्यान से प्रेस को साफ करें. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 27, 2026 09:00
Burnt Clothes Cleaning Tips
प्रेस की प्लेट पर जमी काली परत साफ करने के आसान तरीके. Image Credit- Shutterstock

Burnt Clothes Cleaning Tips: कहीं भी बाहर जाने से पहले कपड़े प्रेस करने का एक रिवाज है. बिना इस्त्री के कपड़े बहुत कम लोग पहनना पसंद करते हैं. हालांकि, कई बार जल्दबाजी में कपड़े प्रेस करने पड़ते हैं और जल भी जाते हैं. इस दौरान कपड़ा प्लेट से चिपक जाता है और इस्त्री की सतह पर काली जली हुई परत जम जाती है. इससे ना सिर्फ इस्त्री ठीक से काम नहीं करती, बल्कि कपड़ों पर दाग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इस्त्री की प्लेट को फिर से चमका सकते हैं. इन टिप्स को आपको बहुत ही ध्यान से अपनाना होगा, क्योंकि कई बार पानी जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से प्रेस खराब हो जाती है. इसलिए बहुत ही ध्यान से प्रेस को साफ करें. 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 2 अंडों से बच्चों के लिए बनाएं फ्रेंच टोस्ट, इस आसान रेसिपी से झटपट तैयार होगा नाश्ता

---विज्ञापन---

प्रेस की प्लेट पर जमी काली परत साफ करने के आसान तरीके

प्रेस की प्लेट पर कपड़े चिपकाने की दो वजह हो सकती हैं. पहला यह कि प्रेस को ज्यादा गर्म करने की वजह से कपड़ा चिपके लगा. दूसरा यह कि प्रेस की प्लेट खराब हो गई है, जिसे बदलने की जरूरत है. 

सबसे पहले करें यह काम 

प्रेस से कपड़ा साफ करने से पहले आप इसे एक चाकू की मदद से हटाएं. ऐसा प्रेस गर्म होने के तुरंत बाद ही करें. अगर प्रेस की प्लेट ठंडी हो जाए तो आपको हटाने में परेशानी हो जाएगी. 
सफेद सिरका का इस्तेमाल- प्रेस की प्लेट को साफ करने के लिए सिरका इस्तेमाल करें. कहा जाता है कि यह चिकनाई और जले निशान साफ करने में काफी मददगार है. बस इसे हल्के गुनगुने पानी में डालकर इस्तेमाल करना होगा. 
नमक और अखबार वाला हैक– यह प्रेस को साफ करने का देसी तरीका है. इसके लिए आपको एक अखबार या मोटे कागज पर नमक फैलाना होगा. इसके बाद हल्की गर्म इस्त्री को नमक पर चलाएं. ध्यान रखें कि इस्त्री ज्यादा गर्म ना हो.
टूथपेस्ट का इस्तेमाल- चमक बरकरार रखने के लिए टूथपेस्ट से भी सफाई की जा सकती है. वैसे ही सफेद टूथपेस्ट हल्का क्लीनर होता है, जिसे ब्रश पर लगाकर प्रेस की गंदगी को साफ किया जा सकता है. 

---विज्ञापन---

कपड़ा प्रेस से चिपक जाए तो तुरंत क्या करें

अगर कपड़ा प्रेस से चिपक गया है तो सबसे पहले इस्त्री बंद कर दें. फिर हल्की ठंडी होने पर चिपका हुआ कपड़ा धीरे-धीरे हटाएं. इसके लिए कोई बारीक चीज का इस्तेमाल करें, क्योंकि जबरदस्ती खींचने से प्लेट खराब हो सकती है. इसके बाद, ऊपर बताए तरीकों से प्लेट साफ कर लें.

इसे भी पढ़ें- पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए ततैया का जहर कैसे उतारें

First published on: Feb 27, 2026 09:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.