---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मी आने से पहले पौधे की देखभाल कैसे करें? यहां जानिए पत्ते सूखने से बचाने के आसान टिप्स

Plant Caring Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पौधों पर असर दिखने लगता है. इसलिए अगर आप अपने हरे-भरे पौधे को मुरझाने से बचाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता हैं. यहां पर गर्मी आने से पहले पौधों की देखभाल करने के आसान टिप्स साझा किए गए हैं.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 24, 2026 17:57
Paudhe Ki ekhbhal Kaise Kare
पौधे की देखभाल कैसे करें? Image Credit- Shutterstock

Paudhe Ki Dekhbhal Kaise Kare: गर्मी आते ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. तेज धूप, लू और मिट्टी में तेजी से कम होती नमी की वजह से पौधों की पत्तियां सूखने, पीली पड़ने और झड़ने लगती हैं. ऐसे में अगर मौसम बदलने से पहले ही सही देखभाल शुरू कर दी जाए, तो पौधों को इस नुकसान से बचाया जा सकता है. कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने पौधों को गर्मी में भी हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में ढेर सारे प्लांट लगे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको पौधों की देखभाल करने के जरूरी टिप्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से पूरे सीजन पौधे खिले-खिले रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- इस होली घर पर बनाएं खस्ता मावा गुजिया, मेहमान भी करेंगे खूब तारीफ! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका

---विज्ञापन---

पौधे की देखभाल कैसे करें?

  • गर्मी में पौधों को पानी की जरूरत होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप पानी डालने का एक टाइम बनाएं. पौधों को सुबह जल्दी या शाम को पानी देना सबसे अच्छा रहता है. दोपहर में पानी देने से पानी जल्दी सूख जाता है और पौधों को पर्याप्त नमी नहीं मिलती. इसलिए एक नियमित वक्त बनाकर पौधे को पानी दें.
  • मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते, घास या नारियल की भूसी बिछाना भी सही माना जाता है. ऐसा करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और जड़ों को गर्मी से सुरक्षा मिलती है. यह तरीका खासकर गमलों वाले पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है.
  • गर्मियों में पौधे को सीधा धूप में ना रखें, क्योंकि कई बार धूप पौधे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. ऐसे में शेड नेट, पर्दा या हल्की छांव बनाकर पौधों को बचाया जा सकता है. इससे पत्तियां जलने और सूखने से बचती हैं.
  • पौधे को हरा-भरा रखने के लिए जरूरी है कि आप मिट्टी को हल्का ढीला करें, क्योंकि इससे जड़ों तक हवा और पानी आसानी से पहुंचता है. साथ ही, पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है और गर्मी का असर कम पड़ता है.
  • पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे करने से पौधों को ठंडक मिलती है और सूखापन कम होता है. हालांकि, शाम के समय ही स्प्रे करें, ताकि धूप में पत्तियां जलें नहीं. आप एक वक्त के हिसाब से पत्तों को गीला करें और स्प्रे करें.
  • पौधे की सही ग्रोथ के लिए जैविक खाद या वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से मजबूत पौधे गर्मी को बेहतर तरीके से सहन कर पाते हैं. आप नेचुरल खाद का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- क्या खाते हैं पीएम Modi? जानिए उनकी सुबह से लेकर रात तक की डेली डाइट और फिटनेस सीक्रेट

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 05:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.