इस होली घर पर बनाएं खस्ता मावा गुजिया, मेहमान भी करेंगे खूब तारीफ! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका

Khasta Mawa Gujiya Kaise Banaye: होली के त्योहार में रंगों के साथ अगर मिठाई खाने को मिल जाए तो मजा बहुत बढ़ जाता है. अगर आप भी इस होली अपने घर पर गुजिया बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि कैसे बनाएं तो आपके लिए हम लाए हैं आसान मावा गुजिया रेसिपी.

Holi Mithai Recipe Gujiya

कैसे बनाएं होली में खस्ता मावा गुजिया?

Step By Step Gujiya Recipe At Home: होली का त्योहार जैसे ही नजदीक आता है, पूरे इलाके की गलियों से लेकर घरों की रसोई तक उत्साह साफ दिखाई देने लगता है. रंग, गुलाल और ढोल की धुनों के साथ-साथ इस पर्व की असली पहचान स्वादिष्ट पकवानों से होती है. बाजारों में मावा, घी और सूखे मेवों की खरीदारी तेज हो जाती है और घर-घर में पारंपरिक मिठाइयों की तैयारी शुरू हो जाती है. खास तौर पर मावा गुजिया का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे खिल उठते हैं. होली के मैके पर घरों में गुजिया बनाने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है. जहां परिवार की महिलाएं एक साथ बैठकर हंसते वा बातें करते हुए गुजिया बनाती हैं, जिससे त्योहार का आनंद और भी बढ़ जाता है. अगर आप भी इस होली अपने घर में मावा गुजिया बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले नहीं बनाई है, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको आसान तरीके से यह स्वादिष्ट मिठाई बनाना सिखाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

परफेक्ट मावा गुजिया के लिए जरूरी सामग्री

स्वादिष्ट और खस्ता मावा गुजिया बनाने के आपको चाहिए;

विज्ञापन
  • मैदा और मोयन– मैदा में पर्याप्त मात्रा में घी मिलाकर अच्छी तरह मसलें, ताकि बाहरी परत कुरकुरी और परतदार बने.
  • मावा– खोया या मावा को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, जिससे उसका कच्चापन दूर हो जाए.
  • भरावन सामग्री– ठंडा होने के बाद मावा में पिसी चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे बादाम, काजू व किशमिश मिलाएं.
  • आकार देने के लिए सांचे – गुजिया भरते समय किनारों पर हल्का पानी लगाएं और अच्छी तरह बंद करें, ताकि तलते समय खुलें नहीं.

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट खस्ता मावा गुजिया

  • सबसे पहले मैदा में घी का मोयन डालकर सख्त लेकिन मुलायम आटा गूंथ लें और कुछ समय ढककर रख दें.
  • तैयार आटे की छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी की तरह बेलें और उसमें मावा की भरावन रखें.
  • सांचे की मदद से गुजिया को आकार दें और किनारों को अच्छी तरह दबाकर बंद करें, ताकि वह खुल ना जाएं.
  • अब कढ़ाही में मध्यम आंच पर घी या तेल गरम करें और गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
  • जब गुजिया सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो उसे निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • इस तरह आपकी होली स्पेशल खस्ता मावा गुजिया तैयार हो जाएगी, जो सभी को पसंद आएगी.

यह भी पढ़ें: गाय का दूध या भैंस का दूध… आयुर्वेद में कौन-सा है बेस्ट? यहां जानिए आचार्य मनीष जी की क्या है राय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ