Monsoon Skin Care: मानसून का मौसम आते ही गर्मी से तो राहत मिलती है पर इसी के साथ आती है उमस और चिपचिपाहट. मानसून का मौसम स्किन के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है. नमी, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन काफी चिपचिपी, रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में घर पर बने नैचुरल फेस पैक (Face Pack) आपकी स्किन को दोबारा उसकी चमक लौटा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ होममेड फेस पैक्स बनाने के तरीके जो मानसून में भी आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सिर में खुजली होने पर क्या लगाना चाहिए? जानिए कैसे दूर होगी स्कैल्प की खुजलाहट
मानसून में स्किन को ग्लो देने के लिए क्या लगाएं
दही और बेसन का फेस पैक
ये फेस पैक उन लोगों के लिए वरदान की तरह है जिनकी ऑयली स्किन है. फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच दही चाहिए. एक साफ बर्तन में बेसन और दही को मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को साफ चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें. 15-20 मिनट बाद इसे सामान्य पानी से धो लें. इस फेस पैक से आपके चेहरे का ऑयल साफ हो जाता है.
शहद और हल्दी का फेस पैक
ये फेस पैक उनके लिए बैस्ट है जिनकी स्किन बहुत ड्राई रहती है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच शहद और 1 चुटकी हल्दी. दोनो चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को फेस पर लगा लें और 10 से 15 मिनट बाद धो लें. इस फेस पैक से आपके चेहरे की खोयी हुई नमी वापस आ जाएगी और आपकी स्किन और भी मुलायम हो जाएगी.
एलोवेरा और खीरे का फेस पैक
जिन लोगों की स्किन बहुत सेंसिटिव है उनके लिए ये फेस पैक बहुत फायदेमंद है. फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच एलोवेरा जैल और 2 चम्मच खीरे का रस या पेस्ट. दोनो चीजों को मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर रखें फिर सामान्य पानी से धो लें. इस फेस पैक से आपके चेहरे की हाइड्रेशन बनी रहती है और इसी के साथ चेहरा फ्रेश लगता है.
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक
ये फेस पैक ऑयली (Oily Skin) और एक्ने प्रोन स्किन के लिए बेस्ट रहता है. फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और जरुरत के हिसाब से गुलाब जल. दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट की पतली लेयर चेहरे पर लगा लें. 10-15 मिनट बाद इसे धो लें. इस फेस पैक से आपके पोर्स की सफाई होती है जिससे आपको अपना चेहरा निखरा हुआ दिखता है.
यह भी पढ़ें – बारिश में कपड़े सुखाने का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा! यहां जानिए बरसात में कैसे सूखेंगे कपड़े
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines