हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Peanut Masala Chaat Recipe: बच्चों के लिए स्नैक में सिर्फ 10 मिनट में बनाएं चटपटी पीनट मसाला चाट, जानें रेसिपी

विज्ञापन

Peanut Masala Chaat Recipe In Hindi: पीनट एक रिच प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक फूड है। इसको आमतौर पर लोग फ्राई करके, भून कर या कई डिशेज में डालकर खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही जो लोग वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं वो पीनट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए पीनट मसाला चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटी और मजेदार लगती है। अगर आप चटपटा खाना पसंद करते हैं तो ये एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। बच्चे भी इसका स्वाद खूब पसंद करते हैं, तो चलिए जानते हैं पीनट मसाला चाट (Peanut Masala Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-

पीनट मसाला चाट बनाने की सामग्री-

  • रोस्टेड मूंगफली 1 कप
  • प्याज 2 छोटे
  • खीरा 1
  • टमाटर 1
  • धनिया
  • तेल 1 कप
  • स्वादानुसार नमक
  • लाल मिर्च
  • हरी मिर्च 3-4
  • काली मिर्च
  • नींबू 1
  • चाट मसाला

पीनट मसाला चाट बनाने की रेसिपी- (Peanut Masala Chaat Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में पीनट को डालकर रोस्ट कर लें।
  • फिर आप प्याज, खीरा और टमाटर को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।
  • इसके बाद आप एक बड़े बाउल में कटे प्याज, टमाटर और खीरा को डालें।
  • फिर आप इसमें रोस्टेड पीनट, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च चाट मसाला और बाकी के सारे मसाले डालें।
  • इसके बाद आप इसमें ऊपर से नींबू का रस डाल दें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपकी चटपटी पीनट मसाला चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola