Weight Loss Tips: न एक्सरसाइज, न योग; फिर भी घटेगा वजन! बस अपनाएं ये 5 टिप्स

Weight Loss Tips: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और एक्सरसाइज करने के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं, तो यहां दिए गए कुछ आसान टिप्स को अपना कर अपना वजन कम कर सकते हैं।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में वजन बढ़ना आम बात हो गई है, जिसका कारण खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में अगर आप आपको भी अपना वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना पड़ता है, तो बता दें कि बिना एक्सरसाइज किए बिना भी आप अपना वजन घटा सकते हैं। वजन कंट्रोल करने के लिए आप पौष्टिक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अनहेल्दी खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन-किन आसान टिप्स को फॉलो करके आप अपना वजन घटा सकते हैं?

चीनी खाना कम करें

विज्ञापन

वजन कम करने के लिए आपको चीनी से परहेज करना चाहिए, क्योंकि चीनी आपके मोटापे का कारण बन सकती है। अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो आप चीनी की जगह गुड़ का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते है।

पिएं गुनगुना पानी

विज्ञापन

अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। इसी वजह से डॉक्टर भी मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अक्सर गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं।

डाइट प्लान

विज्ञापन

आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना बहुत जरूरी है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप फाइबर रिच फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

जरूरी है फिजिकल एक्टिविटी

विज्ञापन

अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए आपको किसी एक  फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप वॉकिंग कर सकते हैं या फिर सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

विज्ञापन

अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे भी आपका वजन बढ़ता है। इसलिए अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए आपको स्ट्रेस कम लेना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ