Winter Health Tips: इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराब

Winter Health Tips: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। अगर आप भी नवंबर-दिसंबर के महीनों में अपनी सेहत और इम्यूनिटी को बिगड़ने से बचाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों से तुरंत दूरी बना लें।

Winter Health Tips

Winter Health Tips: देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम की ठंड और कोहरा रहने लगा है। सर्दियों के दिनों में हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है ताकि बीमार न हो जाए। वैसे तो मौसम बदलते के साथ ही, हमें अपनी सेहत पर फोकस रखना चाहिए, क्योंकि अमूमन लोगों को किसी भी मौसम के शुरुआती दिनों में ही लोग बीमार पड़ते हैं। वैसे तो अगहन का मौसम, जिसे मार्गशीर्ष का महीना भी कहा जाता है, इस महीने में खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे धार्मिक कारण तो है ही, मगर स्वास्थ्य के लिहाज से भी इन चीजों को न खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में।

विज्ञापन

इन 5 फूड्स को खाने से करें परहेज

1. प्याज

विज्ञापन

प्याज को तामसिक भोजन माना जाता है। इस कारण इसे खाने से मना किया जाता है। वहीं, प्याज एसिडिक नेचर का होता है, जो पेट में जाकर गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

2. जीरा

जीरा खाने से भी पाचन खराब हो सकता है। साथ ही, जीरा खासतौर पर उन लोगों को तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, जो बवासीर के मरीज हैं या पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से परेशान रहती हैं। क्योंकि जीरा ब्लीडिंग को बढ़ाता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट-meta ai

3. मसूर की दाल

विज्ञापन

इस दाल को भी आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों में तामसिक भोजन माना गया है, इसलिए इस दाल के सेवन पर भी मनाही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह दाल बदलते मौसम में इम्यूनिटी पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकती है। इस महीने में मसूर की दाल खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।

4. लहसुन

विज्ञापन

लहसुन एसिडिक नेचर का होता है और बहुत ज्यादा गर्म तासीर का होता है। वैसे तो सर्दियों में गर्म चीजें खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन लहसुन का ज्यादा इनटेक फंगल इंफेक्शन को बढ़ावा दे सकता है।

5. बासी चीजें

विज्ञापन

जी हां, इस पूरे महीने में आपको बासी चीजों को भी खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि मौसम के बदलाव के चलते, सभी बासी फूड आइटम्स आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं हो सकते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि कई बार बचा हुआ या बासी भोजन शरीर के ताप को भी बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ