Hair Care Tips: लंबे बालों के लिए कैसे करें मोरिंगा का इस्तेमाल? जमीन को छूते नजर आएंगे बाल

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मोरिंगा का इस्तेमाल बेहतर साबित हो सकता है। यहां जानें कि किन-किन तरीकों से आप मोरिंगा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hair Care Tips

Hair Care Tips

विज्ञापन

Hair Care Tips: मोरिंगा आपके बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और बालों को मजबूत बनाए रखते हैं। मोरिंगा में विटामिन-ए, सी, ई और कई मिनरल्स जैसे कि जिंक, आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। मोरिंगा को आप कई तरीकों से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी बालों की लंबाई तेजी से बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि किन-किन तरीकों से आप हेयर केयर रूटीन में मोरिंगा का इस्तेमाल कर सकते हैं?

मोरिंगा और नीम का पेस्ट

मोरिंगा पाउडर को आप नीम के पाउडर के साथ मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे हेयर फॉल कम होता है और बालो की जड़ो को मजबूती भी मिलती है।

विज्ञापन

मोरिंगा के पत्ते का सेवन

आप चाहें तो मोरिंगा के ताजे पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए पत्तों को सीधे चबा सकते हैं या फिर उसका रस पीना भी बालों की हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हेल्दी हेयर को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

मोरिंगा का तेल

मोरिंगा का तेल से आप बालों का मसाज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों के रोम को पोषण मिलता है। साथ ही बाल जल्दी बढ़ते हैं। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों का झड़ना भी कम होगा।

विज्ञापन

मोरिंगा और दही का पेस्ट

मोरिंगा पाउडर के साथ दही को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे बालों के स्कैल्प पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से बालों में नमी बनी रहती है और उनका झड़ना भी कम होता है। साथ ही ये आपके बालों को सिल्की और शाइनी बनने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ