---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

शाम के स्नैक्स में बनाएं लौकी का टेस्टी व्यंजन, चाय के साथ बच्चों को जरूर आएगा पसंद

Lauki Ka Cheela Kaise Banaye: अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने की आदत है और आपका बच्चा भी साथ में खाना पसंद करता है तो इस बार लौकी का यह व्यंजन जरूर ट्राई करें. इसे बनाना ना सिर्फ आसान है, बल्कि स्वाद भी लाजवाब है. बस आपको सही रेसिपी पता होनी चाहिए.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 25, 2026 17:34
Homemade Lauki Cheela Recipe
लौकी का चीला कैसे बनाएं? Image Credit- Shutterstock

Homemade Lauki Cheela Recipe: की एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. हालांकि, लौकी को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो काफी हद तक इसका स्वाद बदला जा सकता है. आप इससे हलवा या लजीज कोफ्ते भी तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ मजेदार या फिर हल्का बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको शाम के लिए हेल्दी और क्रिस्पी चिला बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. लौकी हल्की, पौष्टिक और आसानी से पचने वाली होती है, इसलिए इसे शाम के स्नैक्स में शामिल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Lipstick पर अगर लिखे दिखें ये 2 शब्द, तो तुरंत फेंक दें! वरना शरीर में पहुंच सकता है जहर

---विज्ञापन---

लौकी का चीला कैसे बनाएं?

सामग्री

  • लौकी- 1
  • बेसन- 1 कप
  • चावल का आटा- 2 चम्मच
  • अजवाइन- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 कटा हुआ प्याज
  • हरी मिर्च- 1
  • हरा धनिया- गर्निश करने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • तेल तलने के लिए

विधि

  • सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें. अब उसका छिलका उतारकर उसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर पानी निकाल लें, लेकिन पूरी तरह सूखा ना करें.
  • एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसमें बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से तेल में डालें और हल्की आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.
  • गरमा-गरम लौकी पकौड़े चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- इजरायल में सबसे ज्यादा खाया जाता है किस जानवर का मांस? फिटनेस का राज भी जानिए

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2026 05:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.