---विज्ञापन---

इजरायल में सबसे ज्यादा खाया जाता है किस जानवर का मांस? फिटनेस का राज भी जानिए

Meat Consumption in Israel: कई रिसर्च के मुताबिक, इजरायल में सबसे ज्यादा हेल्दी लोग है और वो लोग अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं. ऐसे में उनकी थाली में मौजूद मीट के बारे में जानना बेहद जरूरी है. 

---खबर नीचे जारी है---

Which Animal Meat Is Most Popular In Israel: 9 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के दौरे पर जा रहे हैं. यह दौरा लगभग 30 घंटे का होगा और भारत-इजरायल के राजनीतिक और रक्षा सहयोग पर बात की जाएगी. इजरायल वैसे ही अपनी टेक्नोलॉजी, सेना और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां के लोगों की फिटनेस और लंबी उम्र का एक बड़ा कारण उनका खान-पान भी माना जाता है. खास बात यह है कि इजरायल में खाने पर धार्मिक नियमों का भी असर देखने को मिलता है, जिसे कोशेर डाइट कहा जाता है. इसी वजह से वहां कुछ खास प्रकार का मांस ज्यादा खाया जाता है और कुछ चीजों से पूरी तरह परहेज किया जाता है. अगर आप इजरायल के लोगों की तरह फिट रहना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है. हम आपको यहां की थाली में शामिल होने वाले मांस के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- माथे पर इस जगह लगाएं ये खास चंदन, गायब हो जाएगी सारी टेंशन; पूजा में मन लगाने का है अचूक तरीका

---खबर नीचे जारी है---

इजरायल में सबसे ज्यादा खाया जाता है किस जानवर का मांस?

ओईसीडी-एफएओ एग्रीकल्चर आउटलुक के आंकड़ों के मुताबिक, इजरायल में सबसे ज्यादा चिकन का मांस खाया जाता है. इसकी कई वजहें हैं और कोशेर नियमों के अनुसार, वहां पर चिकन खाना जरूरी है. इसकी पहली वजह यह है कि यह आसानी से मिल जाता है और दूसरी वजह यह है कि चिकन प्रोटीन से भरपूर और कम फैट वाला होता है. 

क्या-क्या खाया जाता है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में टर्की मांस भी बहुत ही शौक से खाया जाता है. इसे सबसे बड़े उपभोक्ताओं में गिना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चिकन की तरह ही यह लीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिसे फिटनेस डाइट में भी शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, बीफ भी खाया जाता है, लेकिन कोशेर नियमों के अनुसार, इसे विशेष तरीके से तैयार करना जरूरी है. 

---खबर नीचे जारी है---

पोर्क क्यों नहीं खाया जाता?

इजरायल में बड़ी आबादी यहूदी धर्म का पालन करती है और कोशेर नियमों के अनुसार, पोर्क खाना अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए पोर्क का सेवन बहुत ही कम किया जाता है. वहां पर लोग चिकन ज्यादा खाना पसंद करते हैं. 

क्या है इजरायलियों की फिटनेस का राज? 

  • इजरायल के लोगों की फिटनेस सिर्फ मांस खाने से नहीं बल्कि पूरे लाइफस्टाइल से जुड़ी है. यहां पर लोग अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं.
  • मेडिटेरेनियन डाइट लेते हैं और ऑलिव ऑयल, सब्जियां, फल या साबुत अनाज खाते हैं. यह डाइट हार्ट हेल्थ और वजन नियंत्रण के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. 
  • यहां की प्लेट में हाई प्रोटीन और हाई फाइबर कॉम्बिनेशन नजर आता है. इससे पेट भरा रहता है और ओवरईटिंग कम होती है. 
  • यहां पर लोग अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते हैं. रोजाना एक्सरसाइज करते हैं और चलने पर ज्यादा जोर देते हैं.
  • साथ ही, इजरायल दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां मांस खाने वालों के साथ-साथ शाकाहारी लोगों की भी एक बड़ी आबादी रहती है. 

अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो इजरायल की तरह अपने लीन प्रोटीन पर ध्यान दें. डाइट में रोज सलाद शामिल करें और ऑलिव ऑयल का कम इस्तेमाल करें. 

---खबर नीचे जारी है---

इसे भी पढ़ें- रात में बार-बार खुल जाती है नींद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज किया तो भुगतना पड़ सकता है अंजाम!

First published on: Feb 25, 2026 12:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola