Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

होली में रंगों के साथ खेलने से पहले क्या लगाएं ताकि पक्का रंग जल्दी छूट जाए? जानिए जरूरी स्किन केयर टिप्स

Holi Skin Care Tips: क्या आप भी होली खेलने से डर रहे हैं कि कहीं जिद्दी रंग आपके चेहरे से हटेगा नहीं? आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिन्हें फोलो करके आप अपनी त्वचा से जल्दी रंग हटा सकेंगे.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 1, 2026 08:29
Holi Me Rang Lagne Se Pehle Kya Lagana Chahiye
होली खेलने से पहले क्या करें कि रंग चेहरे से जल्दी हट जाए?

Holi Me Rang Lagne Se Pehle Kya Lagana Chahiye: होली का त्योहार आते ही हर तरफ रंग, हंसी और उत्साह का माहौल बन जाता है. बच्चे हों या बड़े, सभी रंगों में रंगीन होकर इस दिन को खास बनाना चाहते हैं. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि रंगों की मस्ती में हम अपनी त्वचा की देखभाल करना भूल जाते हैं. जिस कारण कई बार होली खेलने के बाद चेहरा रूखा, बेजान या दाग-धब्बों से भरा नजर आता है. खासकर जब पक्का या केमिकल वाला रंग चेहरे पर लंबे समय तक लगा रह जाता है, तो उसे हटाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले ही कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाए जाएं, ताकि रंग का मजा भी बना रहे और त्वचा भी सुरक्षित रहे. अगर आप को भी डर है कि कहीं होली में रंग जल्दी चेहरे से हटेगा नहीं, तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप रंगों को जल्दी छूटा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Sooji Masala Roti Recipe: नाश्ते को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें चटपटी सूजी मसाला रोटी, सभी करेंगे तरीफ

---विज्ञापन---

केमिकल वाले रंग से त्वचा को हो सकता है नुकसान

होली के दिन कई लोग घंटों तक चेहरे और शरीर पर रंग लगाए रहते हैं. बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल वाले रंग भी मिल जाते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इससे स्किन पर जलन, खुजली, लाल चकत्ते, पिंपल और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है. लंबे समय तक रंग लगे रहने से त्वचा का प्राकृतिक नमी संतुलन बिगड़ जाता है और चेहरा रूखा पड़ सकता है. इसलिए रंग खेलने से पहले त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ कदम उठाना जरूरी है, ताकि रंग सीधे स्किन के अंदर न जा सके.

---विज्ञापन---

होली से पहले अपनाएं ये आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स

  • होली खेलने से पहले चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह नारियल तेल लगाएं और हल्की मालिश करें. इससे त्वचा पर एक परत बन जाती है और पक्का रंग आसानी से साफ हो जाता है. नारियल तेल त्वचा को नमी भी देता है और टैनिंग से बचाने में मदद करता है.
  • इसके अलावा, बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह धूप और रंग दोनों से त्वचा की रक्षा करता है.
  • आप चाहें तो सरसों का तेल या बादाम का तेल भी लगा सकते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाए रखते हैं और रंग को गहराई तक जाने से रोकते हैं.
  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए एलोवेरा जेल भी एक अच्छा विकल्प है. जब आप होली खेलने जाए, तो इसे लगा लें, यह त्वचा को ठंडक देता है और जलन से बचाता है.

यह भी पढ़ें: पैरों में हो रही झनझनाहट और बेचैनी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 01, 2026 08:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.