---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

अपार्टमेंट की बालकनी में कबूतरों की अब No Entry! तुरंत अपनाएं ये देसी नुस्खे… सिर्फ 1 दिन में दिखेगा कमाल

Kabutar Ko Kaise Bhagaye: घर की बालकनी में कबूतर बहुत ही ज्यादा परेशान करते हैं. बालकनी का गेट खोलते ही अंदर आ जाते हैं तो ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 24, 2026 11:30
Apartment Balcony Pigeon Keep Away
इन टिप्स से होगी कबूतरों की अब No Entry. Image Credit- Shutterstock

Apartment Balcony Pigeon Keep Away: कबूतर सबसे ज्यादा परेशान अपार्टमेंट वालों को करते हैं. घर, छत और बालकनी में अपना डेरा बनाकर बैठ जाते हैं और गंदगी भी फैलाने का काम करते हैं. हालांकि, अब कबूतरों का बैठना आम समस्या बन चुका है. कबूतरों की बीट से गंदगी, बदबू और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, कबूतरों की वजह से बालकनी में रखे गमले और सामान भी खराब हो जाते हैं. अगर आप भी कबूतरों से परेशान हैं तो कुछ आसान देसी नुस्खे अपनाकर बिना नुकसान पहुंचाए इन्हें बालकनी से दूर रखा जा सकता है. हम भी इन टिप्स को अपनाकर कबूतरों की समस्या को कम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Potato vs Sweet Potato: डायबिटीज में आलू खाएं या शकरकंद? जानें ब्लड शुगर के लिए क्या है बेहतर

---विज्ञापन---

इन टिप्स से होगी कबूतरों की अब No Entry

होममेड स्प्रे- कबूतरों को तीखी गंध पसंद नहीं होती और वो इससे दूर भागते हैं. ऐसे में होममेड स्प्रे बनाना सही रहेगा. इसके लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इस मिश्रण को बालकनी की रेलिंग, कोनों और बैठने वाली जगह पर छिड़क दें.
सिरका आएगा काम- कबूतर को भगाने के लिए सिरका बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाना होगा और बालकनी में रोज एक बार छिड़कना होगा. सिरके की तेज गंध कबूतरों को उस जगह से दूर रखती है.
लहसुन का देसी नुस्खा- लहसुन की स्मेल भी पक्षियों को पसंद नहीं आती. आप 5 लहसुन की कलियां पीसकर पानी में मिलाएं और इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें. इसे बालकनी में छिड़कने से कबूतरों का बैठना कम हो जाता है.
चमकीली चीजें लटकाएं- आप अपनी बालकनी में चमक और हलचल वाली चीजें लटका दें, क्योंकि इससे कबूतर डरते हैं. आप बालकनी में पुरानी CD, एल्युमिनियम फॉइल या चमकीली रिबन टांग सकते हैं. हवा चलने पर इनसे रोशनी रिफ्लेक्ट होती है, जिससे कबूतर पास आने से कतराते हैं.
सफेद चूना- आप बालकनी में सफेद चूना भी लगाकर रख सकते हैं. इससे कबूतर और चीटियां पास नहीं आती हैं. आप एक लाइन बनाकर बालकनी में कबूतर को आने से रोक सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- मनाली-नैनीताल घूमकर हो गए बोर? इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों की करें अगली ट्रिप

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 11:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.