---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

घर पर बनाएं हाई-प्रोटीन पोहा, फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन

Healthy Breakfast Ideas:क्या आप भी रोज के अंडा, चीला आदि खाकर बोर हो गए हैं और कुछ स्वादिष्ट, पौष्टिक नाश्ता करना चाहते हैं. ऐसा नाश्ता जो आपको दिनभर एनर्जी से भरा हुआ महसूस कराए और आपकी अनहेल्दी क्रेविंग को भी रोके? आइए आपको बनना सिखाते हैं हाई-प्रोटीन पोहा.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 25, 2026 06:37
High Protein Poha Recipe
घर पर कैसे बनाएं हेल्दी पोहा?

Easy Home Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी और मूड तय करता है. रातभर के लंबे अंतराल के बाद शरीर को ऐसा भोजन चाहिए जो हल्का भी हो और पेट को देर तक भरा भी रखे. अक्सर लोग पोहा को सिर्फ कार्बोहाइड्रेट समझकर वेट लॉस या फिटनेस डाइट में शामिल नहीं करते, जबकि इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यही पोहा एक संतुलित और हाई-प्रोटीन नाश्ता बन सकता है. इसमें प्रोटीन जोड़ने से यह मसल्स को सपोर्ट करता है, क्रेविंग कम करता है और बार-बार भूख लगने से भी बचाता है. अगर आप पोहा बनाना सीखना चाहते हैं और किचन में नए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में आसान सामग्री और सरल स्टेप्स के साथ हेल्दी हाई-प्रोटीन पोहा तैयार करना सिखाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का सही और आसान तरीका.

यह भी पढ़ें: गर्मी आने से पहले पौधे की देखभाल कैसे करें? यहां जानिए पत्ते सूखने से बचाने के आसान टिप्स

---विज्ञापन---

हाई-प्रोटीन पोहा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए How To Make Poha At Home

  • 1 कटोरी मोटा या पतला पोहा (अच्छी तरह साफ किया हुआ).
  • 1 छोटा चम्मच देसी घी.
  • 1 छोटा चम्मच राई और आधा चम्मच जीरा.
  • 6-8 करी पत्ते और 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • 1 कटा हुआ छोटा प्याज.
  • 1 कटी हुई शिमला मिर्च.
  • 70 ग्राम मूंग स्प्राउट्स.
  • 70 ग्राम उबले हरे मटर.
  • 100 ग्राम लो-फैट पनीर (छोटे टुकड़ों में).
  • चुटकी बराबर हल्दी, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला.
  • स्वादानुसार नमक, थोड़ा नींबू रस और हरा धनिया.
  • इन चीजों की मदद से आप स्वादिष्ट और हेल्दी पोहा बना सकते हैं, जो आपके फिटनेस जर्नी में मदद करेगा.

आसान स्टेप्स में तैयार करें पावर ब्रेकफास्ट Step by Step Process to make Poha

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले पोहे को हल्के पानी से धोकर 2-3 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह नरम हो जाए.
  • अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें राई डालें. चटकने पर जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.
  • इसके बाद प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, फिर शिमला मिर्च डालें और थोड़ी देर पकाएं.
  • अब स्प्राउट्स और उबले मटर मिलाकर 2-3 मिनट चलाएं ताकि हल्की नरमी आ जाए.
  • इसके बाद पनीर के टुकड़े डालें और ऊपर से हल्दी, लाल मिर्च और चाट मसाला मिलाएं.
  • आखिर में भीगा हुआ पोहा डालकर धीरे-धीरे मिलाएं और 2-3 मिनट ढककर पकाएं.
  • वक्त पूरा होने के बाद, गैस बंद कर पोहा में नींबू रस और हरा धनिया डालें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका हाई-प्रोटीन पोहा, जिसे आप सुबह के नाश्ते में आराम से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Diabetes in Children: बच्चों में भी बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा? इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

First published on: Feb 25, 2026 06:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.