Holi Skin Care Routine: आज से ही कई जगहों पर होली खेलना शुरू हो गई है. ऐसे में आपको अपनी स्किन पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है. खुशियों और रंगों के बीच कहीं आपका चेहरा फीका ना पड़ जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि इन रंगों में केमिकल्स मौजूद होता है. इससे स्किन पर जलन हो सकती है और बेजान नजर आती है. अगर चेहरे पर किसी भी तरह का असर पड़ता है तो परेशानी थोड़ी बढ़ जाती है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आपको होली नहीं खेलनी चाहिए. आप थोड़ी देखभाल करें और होली से कुछ दिन पहले ही चेहरे का ख्याल रखना शुरू कर दें. अगर आप आज से ही ये आसान टिप्स अपनाती हैं तो रंग खेलने के बाद भी आपकी त्वचा की चमक बरकरार रहेगी. ये टिप्स क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- फोन लेते ही रोने लगता है बच्चा… हो जाएं सावधान! एक्सपर्ट ने बताया यह आखिर क्यों नहीं है नॉर्मल
होली से पहले अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन
- होली से कम से कम 4 दिन पहले स्किन को अच्छी तरह हाइड्रेट करना शुरू कर दें. इसके लिए तेल या किसी अच्छी ब्रांड का मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें. इसे लगभग दिन में दो बार लगाएं. ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट रहेगी और रंग कम चिपकेगा.
- होली खेलने से 4 दिन पहले या होली वाले दिन नारियल का तेल लगाएं. इसके लिए आपको पहले चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर और बालों में हल्का तेल जरूर लगाएं. तेल एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिससे रंग नहीं चिपकता है.
- सनस्क्रीन लगाना शुरू करें और होली एक नहीं बल्कि ज्यादातर दिन में खेली जाती है. इसलिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह आपकी स्किन को धूप और टैनिंग से बचाएगा. साथ ही, चेहरे की रंगत खराब नहीं करेगा.
- होली से पहले बहुत ज्यादा स्क्रब या केमिकल पील ना करें. इससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है और रंग से ज्यादा रिएक्शन हो सकता है. आज से आप इससे करवाना बंद कर दें या आज करवा कर छोड़ दें.
- लिप और आई केयर जरूरी है, क्योंकि रंग से यह भी प्रभावित होते हैं. इसलिए होंठों पर लिप बाम की मोटी लेयर लगाएं. साथ ही, आंखों के आसपास हल्की क्रीम लगाएं. इससे रंग इन सेंसिटिव हिस्सों पर कम असर करेगा.
होली के बाद कैसे करें स्किन की सफाई?
सबसे पहले सूखे रंग को हल्के हाथ से झाड़ें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं. इसके बाद माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को साफ कर लें. बस आपको रंग हटाने के लिए बार-बार साबुन या रगड़ने से बचना है, इससे स्किन डैमेज हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- दही Vs छाछ, गट हेल्थ और डाइजेशन के लिए कौन है ज्यादा असरदार?
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
14 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
15 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
16 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
18 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
19 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
22 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
23 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines