Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

होली खेलते वक्त कान या मुंह में चला जाए रंग, तो क्या करें? तुरंत अपनाएं ये टिप्स वरना बढ़ सकती है परेशानी

अक्सर देखा जाता है कि होली में रंगों से खेलते दौरान कान में और मुंह में रंग चला जाता है, जिससे सुने में दिक्कत या पेट में तेज दर्द जैसा अनुभव होता है, हालांकि कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन जाता है. ऐसे में कुछ टिप्स अगर अपना लिया जाए, तो रंगों को तुरंत मुंह से और कान से निकाला जा सकता है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 3, 2026 09:27
How To Remove Holi Color From Ear and Mouth
होली के रंग कैसे साफ करें?

How To Remove Holi Colour From Ear or Mouth: होली का त्योहार आते ही हर तरफ रंग, गुलाल और पानी की फुहारें उड़ने लगती हैं, बच्चे हों या बड़े, सभी पूरे उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हैं. लेकिन इसी मस्ती के बीच कई बार ऐसा हो जाता है कि रंग उड़ते-उड़ते कान के अंदर चला जाता है या हंसी-मजाक में मुंह के अंदर घुस जाता है. उस समय जलन, अजीब स्वाद, खुजली या हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है. कई लोग इसे छोटी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन खासकर जब रंगों में केमिकल मिले हों, तब यह लापरवाही आगे चलकर संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है. ऐसे हालात में घबराने या नजरअंदाज करने के बजाय समझदारी दिखाना जरूरी है. वक्त रहते सही तरीके से रंगों को साफ किया जा सकता है, ताकि किसी समस्या का खतरा भी न रहे और आपको होली खेलते वक्त दिक्कत भी न हो.

यह भी पढ़ें: Holi 2026 Special: होली में भांग पीने से पहले जरूर जानें ये बातें, दिमाग पर पड़ सकता है

---विज्ञापन---

केमिकल वाले रंग क्यों बन सकते हैं खतरनाक? Holi Chemical Colour Side Effects

बाजार में मिलने वाले कई होली के रंगों में सस्ते और हानिकारक केमिकल मिले होते हैं. ये त्वचा, आंख, कान और मुंह के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. कान में जाने पर संक्रमण, खुजली या दर्द हो सकता है, जबकि मुंह में पहुंचने पर उल्टी, पेट दर्द या गले में जलन जैसी दिक्कतों की शिकायत सामने आती रहती है. इसलिए आपको चाहिए कि वक्त रहते रंगों को साफ कर लें, ताकि परेशानी बढ़े नहीं और आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार न हो जाए. साथ ही जब रंग खरीदें, तो सिर्फ नेचुरल या हर्बल रंग ही खरीदें.

---विज्ञापन---

कान में रंग चला जाए तो कैसे करें साफ How To Remove Holi Colour From Ear

अगर रंग कान के अंदर चला जाए तो सबसे पहले सिर को हल्का सा एक तरफ झुकाएं और कान को नीचे की ओर रखें, ताकि रंग या पानी बाहर निकल सके. कान में किसी नुकीली चीज या तीली डालने की गलती न करें, इससे चोट लग सकती है, इसके बजाय आप साफ और मुलायम सूती कपड़े से कान के बाहरी हिस्से को हल्के हाथ से पोंछें. अगर पानी या रंग अंदर फंसा महसूस हो और दर्द या सुनने में कमी लगे, तो घरेलू उपाय करने के बजाय डॉक्टर के पास तुरंत जाए, ताकि हालात और न बिगड़े.

मुंह में रंग चला जाए तो तुरंत अपनाएं ये उपाय How To Remove Holi Colour From Mouth

अगर गलती से रंग मुंह में चला जाए तो सबसे पहले साफ पानी से कई बार कुल्ला करें. गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारे करना भी फायदेमंद हो सकता है, इससे जलन कम होती है. जब तक मुंह पूरी तरह साफ न हो जाए, कुछ भी खाने-पीने से बचें. अगर पेट में दर्द, उल्टी या असहजता महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली खेलते वक्त गलती से भी न करें या काम, वरना जाना पड़ सकता है जेल!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 09:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.