Health Tips: 3 दिन तक लगातार फल खाना सही या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: अगर अपनी डाइट में या व्रत के दौरान लगातार फलों का सेवन करते हैं, तो इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हो सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

Health Tips: कई लोग व्रत या डाइट के दौरान लगातार फल खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं 3 दिन लगातार फल खाने  से आपका शरीर नेचुरली डिटॉक्स रहता है डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है। फलों में जरूरी विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर पाए जाते हैं, जो आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखते हैं। फल एक तरह से शरीर को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर की टाक्सिक चीजें आसानी से बाहर निकल जाती है। इसके अलावा स्किन भी हेल्दी होती है। लगातार फल खाने के अपने फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ संभावित नुकसान भी हैं। 2 से 3 दिनों तक सिर्फ़ फल खाने से आपके शरीर पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि फल खाने के फायदे और नुकसान…

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

अपोलो अस्पताल की हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी 2 से 3 दिनों तक सिर्फ फल खाने के प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए इसके फायदे और नुकसान बताती हैं।

विज्ञापन

फल खाने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर- फलों में जरूरी विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। कई तरह के फलों का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।

हाइड्रेशन बढ़ाना- फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और पानी की कमी को दूर करता है।

विज्ञापन

फाइबर से भरपूर-  फल फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

फल खाने के नुकसान

पोषक तत्वों की कमी-  हालांकि फल कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं, लेकिन उनमें प्रोटीन, वसा, विटामिन बी12 और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। लंबे समय तक सिर्फ फल खाने से इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

विज्ञापन

शुगर का बढ़ना- फलों में नेचुरल शुगर होता है और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर में तेजी से उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे आपके शरीर की एनर्जी कम हो जाती है।

कैलोरी की कमी- फलों में अन्य फूड्स की तुलना में कैलोरी कम होती है। यदि आप कैलोरी का सेवन कम मात्रा में करते हैं, तो थकान और कमजोरी हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ