स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे, रोजाना खाने से दूर होंगी ये 3 बीमारियां

Baba Ramdev Health Tips: लौकी की सब्जी स्वाद और सेहत से भरपूर वेजिटेबल है। इस सब्जी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव से इस सब्जी को खाने के फायदे।

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips

विज्ञापन

Baba Ramdev Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए सब्जी खाना जरूरी है। खासतौर पर हरी सब्जियों का सेवन हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। हरी सब्जी में लौकी, जिसे घिया भी कहा जाता है, भी शामिल है। इस सब्जी को खाने के कई फायदे हैं। यह एक लो कैलोरी सब्जी है, जिसे रोजाना बिना किसी टेंशन के खाया जा सकता है। अक्सर, लोग खासतौर पर बच्चे इस सब्जी को खाने से कतराते हैं। मगर यह उनके शरीर के लिए भी बड़ी लाभकारी सब्जी है। स्वामी रामदेव जी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में इस सब्जी को नेशनल वेजिटेबल कहा है। आइए जानते हैं क्यों और स्वामी रामदेव इसे खाने के क्या फायदे बता रहे हैं, इस बारे में।

लौकी के फायदों के बारे में हमें स्वामी रामदेव बता रहे हैं। रामदेव भारत के जाने-माने योगगुरु और आयुर्वेदिक उपचारों के जानकार माने जाते हैं, जो अपने यूट्यूब पेज पर लोगों के साथ सेहत से जुड़े टिप्स और आइडियाज शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन

क्यों खानी चाहिए लौकी?

स्वामी रामदेव बताते हैं कि लौकी एक नेशनल वेजिटेबल है, जिसे खाना बड़ा ही फायदेमंद माना जाता है। रोजाना लौकी खाने से वजन नियंत्रित रहेगा और शरीर हमेशा हाइड्रेटेड रहेगा। इस सब्जी में विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन और सोडियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए जरूरी तत्व हैं।

लौकी खाने से दूर होंगी ये 3 बीमारियां

1. हार्ट हेल्थ- स्वामी रामदेव ने अपने वीडियो में बताया है कि रोजाना लौकी खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। लौकी हार्ट में हो रही ब्लॉकेज को मैनेज करती है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों का रिस्क कम होता है।

विज्ञापन

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें- लौकी लो कैलोरी वेजिटेबल है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे आपके शरीर का बीपी भी मैनेज होता है। लौकी का सेवन ब्लड प्रेशर को सुधारकर ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाता है।

3. ओबेसिटी- यह बीमारी आजकल दुनियाभर के हजारों लोगों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, को अपनी चपेट में ले रही है। रामदेव कहते हैं, अगर ये लोग रोजाना लौकी का जूस खाली पेट पीना शुरू कर दें, तो इनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा और फिर कभी नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

इसके अलावा, स्वामी रामदेव कहते हैं, लौकी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, स्किन साफ होती है, गैस, एसिडिटी समेत पेट की हर बीमारी से भी आपको बचाता है। लौकी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

विज्ञापन

कैसे खा सकते हैं?

स्वामी रामदेव बताते हैं कि मोटापा या बीमारियों से बचाव के लिए आपको लौकी का जूस पीना चाहिए। हालांकि, स्वामी रामदेव लौकी की सब्जी, हल्वा, खीर या बर्फी के साथ उसका सूप पीने के लिए भी कहते हैं, लेकिन जूस पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। स्वामी रामदेव के अनुसार, लौकी का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ