Karwa Chauth 2022: साबूदाना फेस पैक से करवाचौथ पर पाएं चांद सा चमकता चेहरा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Sabudana For Glowing Skin

Sabudana For Glowing Skin

विज्ञापन

Sabudana For Glowing Skin: साबुदाना एक ऐसा फूड आइटम है जोकि कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बेहतरीन होता है। इसलिए आज हम आपके लिए साबुदाना फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं।

अगर आप सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही इससे आपके फेस की टैनिंग को भी हटाने में मदद मिलती है। जिससे आपको गोरी और चमकदार त्वचा पाने में भी सहायता मिलती है, तो चलिए जानते हैं साबूदाना फेस पैक बनाने की विधि-

विज्ञापन

साबूदाना फेस पैक बनाने की सामग्री-

  • साबूदाना 2 बड़ा चम्मच
  • गुलाब जल 2 छोटे चम्मच
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्‍मच
  • मुल्तानी मिट्टी 1 छोटा चम्मच
  • एलोवेरा जेल (ऑप्शनल)

साबूदाना फेस पैक बनाने की विधि-

  • साबूदाना फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में साबूदाना डालें।
  • फिर आप इसमें नींबू का रस और गुलाब जल डालकर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
  • इसके बाद आप इसको हल्‍का सा गर्म करके ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • फिर आप इसको मिक्सर जार में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप इसको एक बाउल में निकालकर इसमें मुल्तानी मिट्टी डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पैक बना लें।

अभी पढ़ें – Paneer Pancake: पौष्टिकता से भरपूर होता है पनीर पैनकेक, नाश्ते में इस आसान विधि से करें तैयार

साबूदाना फेस पैक लगाने का तरीका-

  • इसको लगाने के लिए आप अपने फेस को अच्छे से धो कर पोंछ लें।
  • फिर आप इस फेस पैक को अच्छी तरह से लगा लें।
  • इसके बाद आप इसको लगभग 30 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
  • फिर जब ये सूख जाए तो आप अपने फेस को साधारण पानी से धो लें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ