Four Vaccines For Women: आजकल के समय में लोग फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम कर पाते है। जिसके चलते इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है और खास करके महिलाओं में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, पीरियड्स, हार्मोनल चेंजेस, प्रेग्नेंसी और खाने में पोषण की कमी के कारण महिलाओं में यह समस्या आसानी से बढ़ सकता है। इन समस्याओं कम करने के लिए महिलाओं को कुछ वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। खास कर उन्हें जो मानसिक और शारीरिक समस्याओं से परेशान है। आइए जानते हैं वह कौन सी वैक्सीन है जो महिलाओं के लिए जरूर है।
एमएमआर वैक्सीन
एमएमआर वैक्सीन महिलाओं की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। इस वैक्सीन के न लगाने से महिला को खतरा, कण्ठमाला और रूबेला जैसी गंभीर बीमारी खतरा हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान एमएमआर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
एचपीवी वैक्सीन
आज के समय को ध्यान में रखते हुआ अपने डॉक्टर की सलाह लेकर महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए, क्योंकि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होता है। अगर आप ये वैक्सीन लेते हैं, तो आप 9 वायरस से बच सकते हैं। एचपीवी से इन्फेक्टेड व्यक्ति में इसके लक्षण साफ दिखाई देते हैं। इस बीमारी के दौरान आमतौर पर इसके मस्से और गांठ-हाथ, पैर और जननांग पर नजर आते हैं। एचपीवी इंफेक्शन का इलाज अगर समय रहते नहीं किया जाता है, तो ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इसके लिए 9 से 45 साल की उम्र की लड़कियों और महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए।
टीडीएपी वैक्सीन
टीडीएपी वैक्सीन आपको तीन गंभीर बीमारियों टेटनस डिप्थीरिया और पर्टुसिस से बचाता है। टीडीएपी की वैक्सीन लड़कियों को 11 या 12 साल की उम्र में दी जाती है। डॉक्टरों की मानें तो टीडीएपी की वैक्सीन महिलाओं को अपने डॉक्टर सलाह लेने के बाद ही लगवानी चाहिए।
इन्फ्लूएंजा वैक्सीन
बता दें कि इन्फ्लूएंजा वैक्सीन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, इंफ्लूएंजा एक तरह का वायरल इंफेक्शन है, जो खास कर के नाक और गले में होता है। इस वायरल इंफेक्शन का फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ता है। इंफ्लूएंजा से संक्रमित महिलाओं के शरीर में दर्द, बहती हुई नाक और सांस लेने में प्रॉब्लम बुखार और गले में खराश, थकान और खांसी जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लगाते हैं, तो ये शरीर को फ्लू से लड़ने के लिए जरूरी एंटीबॉडी बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines