सफेद बाल वापस काले हो सकते हैं क्या? यहां जानिए कैसे बनाएं सफेद बालों को काला करने वाला तेल

White Hair Home Remedies: बालों की रंगत गहरी करने के लिए यहां बताए तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तेल को बनाना आसान है और सफेद बालों पर इसका असर भी कमाल का नजर आता है.

White Hair

सफेद बालों को काला करने वाला तेल इस तरह तैयार करें घर पर.

विज्ञापन

Oil For White Hair: बालों का सफेद होना ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग दोचार होते हैं. लोग यह भी चाहते हैं कि बालों को समय रहते काला कर लिया जाए. लेकिन यह समझने में दिक्कत होती है कि बाल काले करने का क्या तरीका है. अक्सर ही लोगों का यह भी सवाल होता है कि क्या सफेद बालों (White Hair) को फिर से काला किया जा सकता है. असल में अगर बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं और बालों के सफेद होने की वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी या फिर बालों का सही तरह से ख्याल ना रखना है तो बालों को एकबार फिर काला करने की कोशिश की जा सकती है. यहां ऐसे ही एक आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic Oil) का जिक्र किया जा रहा है जिसे आप भी आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बालों को उसकी खोई हुई काली रंगत मिल सकती है.

सफेद बाल काले करने के लिए तेल | Oil For White Hair

इस आयुर्वेदिक तेल को बनाने के लिए आपको एक कप कलौंजी (Kalonji), एक चम्मच आंवला पाउडर और एक कप करी पत्ते के पाउडर की जरूरत होगी. सबसे पहले सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर कांच की बोतल में भरकर रख लें. अब इस बोतल को बंद करके गर्म पानी में 2 घंटों के लिए छोड़ दें. ध्यान रहे कि आपको इसे सीधेतौर पर उबालना नहीं है. जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे डार्क कांच की बोतल में स्टोर करके रखें.

विज्ञापन

सिर पर कैसे लगाते हैं यह तेल

इस तेल को सिर पर लगाने से पहले इसे हल्का गर्म कर लें. इसे बालों पर लगाकर मालिश करने के बाद 1 से 2 घंटों तक लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. आप चाहे तो इसे रातभर भी लगाए रख सकते हैं.

हफ्ते में कितनी बार लगाएं यह तेल

विज्ञापन

इस तेल को हफ्ते में 3 बार बालों पर लगाया जा सकता है. इसे सिर पर लगाकर 10 मिनट मसाज करें और फिर 1-2 घंटे लगाकर रखें. यह तेल अपना कमाल का असर दिखाता है.

इस तेल को लगाने के क्या फायदे हैं

विज्ञापन

कलौंजी – यह बालों का झड़ना कम करता है. कलौंजी से मेलानिन स्टिम्यूलेट होता है जिससे बालों को काला (Black Hair) होने में मदद मिलती है.

आंवला – सिर पर आंवला पाउडर लगाने पर यह बालों को विटामिन सी देता है, इससे बालों को काला रंग मिलता है और बाल चमकदार नजर आते हैं सो अलग.

विज्ञापन

करी पत्ते – बालों के लिए करी पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं. इनसे बालों को उनकी नेचुरल रंगत मिलती है और बाल जड़ों से सिरों तक मजबूत होते हैं.

इस तेल को सिर पर लगाने से मेलानिन बढ़ता है, जड़ों को मजबूती मिलती है, सफेद बाल कम होते हैं और बालों को चमक और वॉल्यूम मिलता है सो अलग.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ