बालों पर एक नहीं बल्कि इन 4 तरीकों से लगा सकते हैं मुल्तानी मिट्टी, मुलायम और घने दिखने लगेंगे हेयर

Multani Mitti For Hair: मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होती है. यहां जानिए सिर पर किस तरह मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. मुल्तानी मिट्टी बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे दे सकती है.

Multani Mitti For Hair

Multani Mitti Hair Mask: बालों पर एक नहीं बल्कि कई तरह से असर दिखाता है मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क. Image Credit - AI

Hair Care: हेयर केयर में अक्सर ही अलग-अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. घर की ही ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो लड़कियां अक्सर अपने लंबे बालों पर लगाती हैं. ऐसी ही एक घर की चीज है मुल्तानी मिट्टी. अक्सर मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) को चेहरे पर लगाया जाता है लेकिन इस नेचुरल प्रोडक्ट को बालों पर लगाना भी बेहद फायदेमंद साबित होता है. मुल्तानी मिट्टी खनिजों से भरपूर होती है. इसे सिर पर लगाया जाए तो यह डीप क्लेंजर की तरह काम करती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में असर दिखाती है, स्कैल्प इंफेक्शंस का खतरा कम करती है, हेयर क्वालिटी बेहतर करती है और बालों की डीप कंडीशनिंग में असरदार है. ऐसे में यहां जानिए बालों पर किन-किन तरीकों से मुल्तानी मिट्टी लगाई जा सकती है.

विज्ञापन

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के हेयर मास्क | Multani Mitti Hair Mask

मुल्तानी मिट्टी और दही

विज्ञापन

ड्राई बालों (Dry Hair) पर इस हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता है. हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप मुल्तानी मिट्टी में आधा कप दही, 2 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस निचौड़कर मास्क तैयार कर लें. इस हेयर मास्क को बालों पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क को लगाने पर बालों को पर्याप्त नमी मिलती है और बाल ड्राई नजर नहीं आते हैं.

मुल्तानी मिट्टी और मेथी

विज्ञापन

इस हेयर मास्क को सिर पर लगाने से डैंड्रफ कम होता है. हेयर मास्क बनाने के लिए एक कप मुल्तानी मिट्टी लें. इसमें 5 चम्मच भीगे हुए मेथी के दाने पीसकर मिला लें. अब थोड़ा नींबू का रस और पानी डालकर हेयर मास्क तैयार करें. इसे सिर पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

मुल्तानी मिट्टी और पानी

विज्ञापन

इस सादा हेयर मास्क का असर ऑयली बालों (Oil Hair) पर सबसे अच्छा दिखता है. जरूरत के अनुसार मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें पेस्ट बनाने जितना पानी मिला लें. इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इसे हफ्ते में एक बार लगाने पर बाल चिपचिपे नहीं दिखते हैं.

मुल्तानी मिट्टी और मेहंदी

विज्ञापन

बालों को बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और मेहंदी का हेयर मास्क बनाया जा सकता है. इस हेयर मास्क से बाल सिल्की नजर आते हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए बराबर मात्रा में मेहंदी और मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें पानी मिला लें. इस पेस्ट को सिर पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर धोकर हटा लें. यह हेयर मास्क हेयर फॉलिकल्स को फायदे देता है और बालों को जड़ों से मजबूती देने में फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ