किचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट

खाना बनाते वक्त साफ-सफाई के अलावा किचन में रखे सामान और उसके मेंटेनेंस पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है, खासतौर पर गैस स्टोव क्योंकि इसके पास तेल, कागज, कपड़े या प्लास्टिक रखने से आग लगने का खतरा दोगुना बढ़ सकता है.  

things to keep away from lpg gas

किचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? Image Credit- AI

विज्ञापन

किचन में गैस स्टोव ऐसी जगह होती है जहां थोड़ी-सी लापरवाही भी आग लगने या जलने जैसी चीजों का खतरा बढ़ सकती है. इसलिए इसकी साफ-सफाई के साथ-साथ मेंटेनेंस और सेफ्टी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग गैस के पास बिना सोचे समझे कुछ भी रख देते हैं. मसाले, तेल की बोतल, पेपर टॉवल या प्लास्टिक के डिब्बे ज्यादातर लोग रख देते हैं, लेकिन स्टोव के आसपास रखी कुछ चीजें गर्मी और खुली लौ से पिघल सकती है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए गैस स्टोव के आसपास की जगह को साफ और कम सामान वाला रखना किचन सेफ्टी के लिहाज से बेहतर है. आइए जानते हैं कि गैस के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- Fashion Tips: ऑफिस जाते समय न करें ये 5 ग्रूमिंग मिस्टेक्स, वरना बिगड़ सकता है लुक

विज्ञापन

तेल और घी की बोतल

खाना बनाते समय तेल या घी की जरूरत बार-बार पड़ती है. इसलिए इन्हें गैस के पास रखना आसान लगता है, लेकिन इन्हें सीधे स्टोव के बगल में रखने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तेज गर्मी की वजह से तेल गर्म हो सकता है और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए तेल और घी को स्टोव से थोड़ी दूरी पर किसी ठंडी जगह पर रखें. 

पेपर टॉवल और अखबार  

आप पेपर टॉवल और अखबार गैस स्टोव के पास न रखें. इससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता है और पेपर टॉवल, नैपकिन, अखबार और कागज जैसी चीजें आसानी से आग पकड़ सकती हैं. अगर ये गैस की लौ के बहुत करीब हैं तो छोटी-सी चिंगारी या लौ इनके पास आ सकती है. इसलिए कागज से बनी चीजों को स्टोव के आसपास रखने के बजाय किसी कैबिनेट में रखें. 

प्लास्टिक के डिब्बे और बैग

प्लास्टिक गर्मी की वजह से पिघल सकता है और कुछ प्लास्टिक की चीजें तेज गर्मी के पास रखना सही भी नहीं होती है. गैस के पास रखे प्लास्टिक बैग का गलती से लौ के संपर्क में आना भी खतरा पैदा कर सकता है. इसलिए गैस के पास कोई भी मसाला का डिब्बा न रखें, क्योंकि इससे परेशानी पैदा हो सकती है. 

विज्ञापन

लकड़ी के सामान

लकड़ी के चम्मच, स्पैटुला, कटिंग बोर्ड और दूसरे लकड़ी के सामान को गैस के बिल्कुल पास रखने से बचें. लंबे समय तक गर्मी में रहने पर लकड़ी गर्म हो सकती है और खुली लौ लकड़ी को खराब कर सकती है. इसलिए कोई भी लकड़ी का सामान स्टोव के पास रखने के बजाय किसी ड्रॉअर या होल्डर में रखें.

कपड़े और किचन टॉवल

किचन टॉवल, कपड़े के नैपकिन या एप्रन को गैस के पास रखना आम आदत है, लेकिन कपड़ा खुली लौ के पास लगने से आग पकड़ सकता है. इसलिए टॉवल और कपड़ों को स्टोव से दूर रखें और खाना बनाते समय ढीले कपड़ों को भी लौ से दूर रखें. अगर इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो कपड़ा तुरंत वहां से हटा दें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ