Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सिर्फ 2 अंडों से बच्चों के लिए बनाएं फ्रेंच टोस्ट, इस आसान रेसिपी से झटपट तैयार होगा नाश्ता

French Toast Recipe: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर होटल स्टाइल फ्रेंच टोस्ट तैयार किया जा सकता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको सही सामग्रियों का इस्तेमाल करना होगा. अच्छी बात यह है कि सिर्फ 2 अंडों से आप बच्चों के लिए झटपट फ्रेंच टोस्ट तैयार कर सकते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 27, 2026 06:46
French Toast Recipe
फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी. Image Credit- Shutterstock

Ande Ka French Toast Recipe: सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए, ताकि दिनभर पेट भरे रहने का एहसास होता रहे और भूख कम लगे. इसके अलावा, नाश्ता टेस्टी होने के साथ-साथ ऐसा ही जिसे बेहद जल्दी तैयार किया जा सके. खासकर तब जब बच्चों के लिए कुछ मजेदार बनाना हो… हालांकि, ज्यादातर मम्मियों की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि इनके लिए ऐसा क्या बनाया जाए जो वे खुशी-खुशी खा लें. ऐसे में फ्रेंच टोस्ट एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह सॉफ्ट, हल्का मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ 2 अंडों से आप बच्चों के लिए झटपट फ्रेंच टोस्ट तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का तरीका

---विज्ञापन---

फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी 

सामग्री

  • अंडे- 2
  • ब्रेड स्लाइस- 4
  • दूध- आधा कप 
  • चीनी- 1 कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • बटर या घी- 3 चम्मच 
  • वनीला एसेंस- आधा चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में 2 अंडे तोड़ लें और साथ ही, इसमें दूध, चीनी, नमक और चाहें तो वनीला एसेंस डालकर अच्छे से फेंट लें. 
  • ध्यान रखें कि मिश्रण इतना स्मूद होना चाहिए कि ब्रेड आसानी से कोट हो सके. अब गैस पर तवा या पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर या फिर घी डालें. 
  • अब ब्रेड को अंडे वाले मिश्रण में दोनों तरफ से डुबोएं ताकि वह अच्छी तरह भीग जाए. इसके बाद ब्रेड को सीधे गर्म तवे पर रख दें. दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें. 
  • इस दौरान आपको गैस हल्की रखनी है ताकि ब्रेड दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए. ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्प होने तक सेकें.
  • इसी तरह बाकी ब्रेड स्लाइस भी तैयार कर लें. बस आपका गरम-गरम फ्रेंच टोस्ट तैयार है. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से शहद, चॉकलेट सिरप, मैपल सिरप या फल आदि का इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए ततैया का जहर कैसे उतारें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2026 06:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.