Diwali 2024: दिवाली पर ओवरइट‍िंग बढ़ा सकती है समस्याएं, अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

Diwali 2024: दिवाली मौके पर सभी के घरों में मिठाइयां और कई तरह का खाना बनता है। ऐसे में आप ओवरईटिंग कर लेते हैं, इसके लिए आप पहले से ही अपनी तैयारी कर लें, ताकि आप जमकर  खाने-पीने का मजा ले सकें।

Diwali 2024

Diwali 2024

विज्ञापन

Diwali 2024:  दिवाली के त्योहार पर घर में कई सारी मिठाइयां और कई तरह का खाना बनता है, जिसमें से कुछ हमारी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। त्योहार पर हम कई बार ओवरईटिंग कर लेते हैं। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- ब्लोटिंग, अपच आदि हो सकता है। इसके लिए आप पहले से ही अपनी तैयारी कर ले और दिवाली के मौके पर जमकर खाने-पीने का आनंद उठाएं। आमतौर पर लोग अंग्रेजी दवाओं का सहारा लेते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए आप आयुर्वेदिक उपायों की मदद से पाचन दुरुस्त कर सकते है, ये आपके लिए आरामदायक साबित हो सकता है।

ये हैं आयुर्वेदिक उपायों

1.जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही भूख को बढ़ाता है। इसे पानी में उबालकर ठंडा कर लें और इसका सेवन करें, इससे डाइजेशन सिस्टम सही रहेगा।

विज्ञापन

2. अजवाइन पेट के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो गैस को कम करने में मदद करती है। इसके लिए आप इसके पाउडर में थोड़ी हींग और काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से डाइजेशन सही रहेगा।

3.दालचीनी आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

4.त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है,  जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और पेट को साफ रखने में मदद करता है।

5.दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है।

विज्ञापन

6. धनिया के सेवन से डाइजेशन सिस्टम कंट्रोल रहता है और पेट में हो रही जलन को कम करता है।

बैलेंस डाइट लें

1.दही पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और आंतों को हेल्दी रखता है।

विज्ञापन

2. तले-भुने और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें और कुछ  हल्का और हेल्दी खाएं जैसे कि दालें, सब्जियां, सलाद।

3.अपनी डाइट में मौसमी फल जैसे कि नाशपाती, संतरा और सेब आदि को शामिल करें जो आपके डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद  साबित हो सकता है।

विज्ञापन

4.आप रोटी और चावल के साथ घी ले सकते हैं ये आपके शरीर की एनर्जी बढ़ाएगा और खाना पचाने में मदद करेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ