ऐसे बनाएं अरबी के पत्तों के पकोड़े, हर बाइट लगेगी क्रिस्पी! यहां जानिए आसान रेसिपी, खुशबू सूंघ आ जाएगा मुंह में पानी

Crispy Arbi Ke Patte Ke Pakode Recipe: ऐसे बनाएं अरबी के पत्तों के पकोड़े, हर बाइट लगेगी क्रिस्पी! यहां जानिए आसान रेसिपी, खुशबू सूंघ आ जाएगा मुंह में पानी

Crispy Arbi Ke Patte Ke Pakode Recipe

कुरकुरे अरबी के पत्तों के पकौड़े की रेसिपी. (Image: AI)

विज्ञापन

क्या आपने कभी अरबी के पत्तों की पकोड़े खाए हैं? आपने कई बार अरबी की सब्जी खाई होगी, लोगों को उसके बारे में कहते सुना होगा, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको ऐसी डिश बताएंगे, जिसे खाकर यकीनन आप इसके दीवाने हो जाएंगे. हम आपको इस स्टोरी में अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट क्रिस्पी पकोड़े के बारे में बताएंगे, जिसे बनाना बेहद आसानी और स्वाद ऐसा की जो भी खाए, सिर्फ एक ही बात कहे, वाह! अगर आप भी इसे घर पर ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे बनाए या फिर आपको खाना बनाना नहीं आता, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बताएंगे.

यह भी पढ़ें: शाम होते ही लगती है भूख? झटपट बनाएं चटपटा चिल्ली चीज टोस्ट, मिलेगा वेस्टर्न फ्लेवर

विज्ञापन

अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाने के लिए चाहिए ये सामान

  • 4-5 ताजे और साफ अरबी के पत्ते
  • 1 कप बेसन
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 8-10 लहसुन की कलियां
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • ½ चम्मच हल्दी
  • थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा, हींग
  • पानी, जरूरत के मुताबिक
  • तलने के लिए तेल
  • ऊपर से डालने के लिए चाट मसाला

ऐसे तैयार करें एकदम कुरकुरे अरबी के पत्तों के पकोड़े

  • सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ करें और उनके मोटे डंठल हटा दें.
  • अब प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें या दरदरा पीस लें.
  • एक बड़े बर्तन में बेसन लें, इसमें प्याज, मिर्च, लहसुन, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा और हींग थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें, ताकि वह पत्तों पर अच्छी तरह चिपक सके.
  • अब एक पत्ते की अंदर वाली तरफ बेसन का घोल लगाएं, उसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें और फिर घोल लगाएं. इसी तरह 3-4 पत्तों की परत तैयार करें और इन्हें मोड़कर एक रोल जैसा बना लें और बाहर से भी बेसन लगा दें.
  • तैयार रोल को भाप में अच्छी तरह पकाएं. जब बेसन की परत जम जाए और पत्ते नरम हो जाएं, तो इसे बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा करें और छोटे गोल टुकड़ों में काट लें.
  • अब आपको कड़ाही में तेल गर्म करना है और कटे हुए टुकड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलना है. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका क्रिस्पी पकोड़ों, जिसपरचाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म खाएं.

यह भी पढ़ें: घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ